Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट : रोग नियंत्रण व रोकथाम को लेकर तीन दिवसीय ट्रेनिंग का हुआ समापन

Pragya News 24

Thu, Jul 23, 2026
Post views : 124

आगरा। नगर निगम आगरा के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट(एमएसयू) आगरा की तीन दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग का समापन बुधवार को होटल क्रिस्टल इन फतेहाबाद रोड आगरा में किया गया। ट्रेनिंग में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। इस इंडक्शन ट्रेनिंग में एमएसयू आगरा व एमएसयू शिमला ने प्रतिभाग किया।

ट्रेनिंग में में आईडीएसपी रोगों, आउटब्रेक इंवेस्टिगेशन एंड वन हेल्थ अप्रोच विषय पर चर्चा की गई। इसमें राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली की जॉइंट डायरेक्टर डा. शुभांगी कुलसागे व अन्य ट्रेनर ने एमएसयू आगरा व शिमला की टीम को जानकारी देते हुए समझाया कि किस प्रकार बीमारियों का सर्विलांस किया जाता है। लखनऊ के स्टेट सर्विलांस ऑफिस से डॉ. निशांत भारद्वाज ने एमएसयू की टीम को सर्विलांस के बारे में अवगत कराया।

इंडक्शन ट्रेनिंग की अध्यक्षता नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने की। समापन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव, वन विभाग से जिला वन अधिकारी राकेश कुमार मीणा, कृषि विभाग से सचिन शर्मा, आपदा विभाग से शिवम कुमार, वेटरिनरी विभाग से उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी से मुख्य ऑपरेशन अधिकारी, खाद्य विभाग से चंद्र विजय सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुलदीप भारद्वाज, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डा. अमृता व जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. सुनीता राठौर उपस्थित रहे। एमएसयू आगरा से डॉ. महिमा चतुर्वेदी, डॉ. राम विपुल शर्मा व पूरी एमएसयू टीम व एमएसयू शिमला से डॉ. अश्वनी व एमएसयू शिमला की पूरी टीम उपस्थित रही।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन