Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चेहरे के लकवे से लेकर सुनने की कम हो रही क्षमता पर होगा मंथन, देश विदेश के 1200 ईएनटी विशेषज्ञ होंगे शामिल

Pragya News 24

Thu, Nov 7, 2024
Post views : 86
  • दूरबीन विधि से कान की लाइव एडवांस सर्जरी के साथ विशेषज्ञ करेंगे चर्चा
  • 300 रिसर्च पेपर किए जाएंगे प्रस्तुत

आगरा। चेहरे का लकवा, सिर घुमाने पर चक्कर आना, सुनने की क्षमता कम होने से कान संबंधी समस्याओं से जुड़ी बीमारी, दूरबीन विधि से सर्जरी पर देश विदेश के 1200 ईएनटी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। बुधवार को होटल पीएल पैलेस में 32वीं इंडियन सोसायटी ऑफ ऑटोलॉजी की वार्षिक राष्ट्रीय कार्यशाला के आमंत्रण पत्र विमोचन में आयोजन समिति के सदस्यों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में इटली, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएस सहित विभिन्न देशों व भारत के सभी प्रांतों से विशेषज्ञ शामिल होंगे और विशेषकर कान संबंधी समस्या व इलाज पर मंथन करेंगे।

आयोजन सचिव डॉ. राजीव पचैरी ने बताया कि 8 से 10 नवंबर तक होटल जेपी पैलेस में 32वीं इंडियन सोसायटी ऑफ ऑटोलॉजी की वार्षिक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। पहले दिन आठ नवंबर को दोपहर 12.30 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। तीन दिन तक चलने वाली कार्यशाला में सुनने की क्षमता कम होने के अनुवांशिक कारण, चेहरा घुमाने पर चक्कर आना, कान के रास्ते से ब्रेन ट्यूबर की सर्जरी, चेहरे के लकवा के इलाज, जन्मजात मूक वधिर बच्चों के काक्लियर इम्प्लांट, एंडोस्कोपिक कान की सर्जरी पर चर्चा की जाएगी।
मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि कान से स्राव होने पर उसके इलाज, टीबी के कारण कान में संक्रमण, एलर्जी के कारण सर्दी जुकाम की समस्या सहित अन्य बीमारियों पर चर्चा की जाएगी। जूनियर डॉक्टर पोस्टर प्रजेंट करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. गौरव खंडेलवाल, डॉ. दीपा पचैरी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन