Mon 01 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

ताज महोत्सव 2026 : महोत्सव के स्थान में हुआ परिवर्तन, यहाँ पर होगा आयोजन

Pragya News 24

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 253

आगरा। भारतीय संस्कृति और कला का अनूठा संगम ताज महोत्सव, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और कला एक जगह देखने को मिलती है। आगरा में प्रतिवर्ष यह महोत्सव ताज महल के साये शिल्पग्राम में लगता था। लेकिन इस बार यह महोत्सव शिल्पग्राम से लगभग डेढ़ किलो मीटर दूर एक मैदान में लगने जा रहा है। 18 फरवरी से शुरू होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियां जोर शोर के साथ चल रही है। इस समय शिल्पग्राम में मरम्मत के कार्य चल रहे हैं, इसलिए महोत्सव स्थल बदला गया है।

महोत्सव स्थल का ले-आउट तैयार
जिला प्रशासन की ओर से ताज महोत्सव के आयोजन का पूरा प्लान और ले-आउट तैयार कर लिया गया है। करीब 5 एकड़ क्षेत्र में ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य मंच, कलाकारों के लिए ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, झूले, फ्लावर शो और ओडीओपी प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जिस पर जोर शोर से काम चल रहा है। कारीगर एक तरफ मंच को तैयार कर रहे हैं तो दूसरी ओर स्टाल लगाने के लिए दुकानें भी तैयार की जा रही है।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी स्टाल
ताज महोत्सव में हर बार सैकड़ो स्टाल लगती है। यह स्टाल विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन या फिर हस्तशिल्पीय के विभिन्न उत्पादों की होती है। देशभर से शिल्पी अपने उत्पादों को बेचने के लिए इस महोत्सव में आते हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार स्थान बदला गया है और जगह भी काफी है इसलिए स्टाल की संख्या बढ़ सकती है। ताज महोत्सव में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर स्टाल का वितरण किया जाएगा।

बॉलीवुड नाइट
10 दिवसीय महोत्सव के दौरान बॉलीवुड नाइट, पंजाबी और सूफी संगीत की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा कवि सम्मेलन और मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन जल्द किया जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन