Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यूपी के सदन में गूंजी कलमकारों के हक की आवाज, योगीराज में मिले पत्रकारों को सुरक्षा

Pragya News 24

Wed, Feb 7, 2024
Post views : 124

आगरा। कलमकारों के हक की आवाज मंगलवार को यूपी के सदन में गूंजी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की मांग पर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को सदन के पटल पर पत्रकारों के हक की आवाज उठाई। सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को खबरों से उजागर करने वाले पत्रकारों को धमकियां मिलती हैं। उनकी जान को खतरा रहता है।

पिछले कुछ वर्षों से पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में सदन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एक करोड़ रुपए तक का जीवन बीमा देने, 20 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज की सुविधा प्रदान करने और नए पत्रकारों को 10 हजार रुपए जबकि 20 साल से अधिक सक्रिय पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को 25 हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देने के साथ उन्हें मूलभूत सुविधाएं व सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की मांग के लिए उपजा आगरा सदन में आवाज उठाने वाले सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा का हार्दिक स्वागत करती है।

इस प्रस्ताव पर सरकार को गंभीरता से विचार विमर्श कर जल्द निर्णय लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र के प्रहरियों की रक्षा हो सके और उन्हें यूपी में सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन