Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित की गई शोभायात्रा : भक्ति और श्रद्धा के साथ बैंडबाजों संग निकली दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा

Pragya News 24

Thu, Mar 26, 2026
Post views : 134

आगरा। मातारानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु और हर तरफ बिखरे श्रद्धा के भाव। मां भगवती के गूंजते जयकारों संग देवी देवतों की 75 से अधिक आकर्षक झांकियां मानों देव लोक में होने का एहसास करा रहीं थी। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं संग उत्साह व उमंग के साथ ऐसा भक्तिमय अलौकिक नजारा कि राहगीर भी शीश झुकाने का ठहर गए। कुछ ऐसा ही दृश्य था प्रजापति देवी मंदिर नालबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा का।

दक्ष कन्या मां भगवकी शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज 80 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष अशोक गोला व महामंत्री नवीन प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा बाबाखाटू श्याम, शिव परिवार, श्रीराम परिवार, काली माँ का रौद्र रूप, राजा दक्ष प्रजापति, बालाजी महाराज, समुद्र लांघते हनुमान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल ही जीवन है, पहले मतदान फिर जलपान, कैला माँ का दरबार, नौ कन्याओं की मुख्य झाँकी, प्रजापति समाज सेवा समिति, दक्ष युवा कल्याण समिति, प्रजापति चेतना मंच, पचगांई, बसई कला, नाऊ की सराय, रामकुंज गली, कलवारी आवास विकास बोदला, देवरी रोड, नगला पदी, मोती कटरा, संजय नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, मधु नगर, शारदा विहार, पंचकुईया, ट्रान्स यमुना, सीता नगर यमुना पार आदि क्षेत्रों की झाँकियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

पगड़ी पहनाकर किया अतिथियों का स्वागत
शोभायात्रा में, डा० पार्थ बघेल, राजवीर प्रजापति अलीगढ़, हेमन्द प्रजापति पार्षद, राजेश प्रजापति मण्डल अध्यक्ष पूर्व पार्षद, डॉ मंगलसेन गोला फरीदाबाद, शरद प्रजापति, अशोक गोला पूर्व पार्षद हाथरस, प्रेमदास मंचुरिया, रामेश्वर प्रसाद महाबनिया, फौरन सिंह, श्री मंजू प्रजापति पार्षद, श्री मुन्नालाल प्रजापति पार्षद, श्रीमती विमलेश प्रजापति पार्षद आदि सहित सभी अतिथियों का पदाधिकारियों ने पगड़ी व माला पहनाते हुए स्वागत किया।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सुनहरीलाल गोला, अशोक गोला, नवीन प्रजापति, डा० भगवानदास दक्ष, राजेश प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, श्रीचन्द्र गोला, पवन प्रजापति, अजय प्रजापति, जय चन्द्र प्रजापति, मुनेश प्रजापति, ललितेश गोला, सुभाष गोला, नवनीत प्रजापति, रविन्द्र दक्ष, भीषमपाल प्रजापति, ब्रजरानी प्रजापति, श्रीमती विशन कुमारी आदि उपस्थित रहे।

ये रहा शोभायात्रा का मार्ग
आगरा। शोभायात्रा दक्ष प्रजापति चौक (पंचकुईयाँ), जीआईसी ग्राउण्ड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मण्डी, लोहामण्डी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरीपर्वत, मण्डी सईद खाँ, रघुनाथ टॉकीज, चित्रा टॉकीज, काली बाड़ी मन्दिर, नूरी दरवाजा, राजामण्डी चौराहा, आगरा कॉलेज, खिड़की काले खाँ, पटेल नगर, मोती कटरा, मीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होती हुई प्रजापति देवी मन्दिर पर रात्रि 12 बजे पहुँच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में शहर के प्रतिष्ठित संस्थाओं व बाजार कमेटियों सहित सभी भक्त जनों ने पुष्प वर्षा कर तोरण द्वार व भण्डारे मीठे जल का वितरण कर भव्य स्वागत किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन