Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गुरुमां फाउंडेशन : न्यूविंग्स, पीडी जैन इंटर कॉलेज एवं एएमपी स्कूल का वार्षिकोत्सव सूरसदन में हुआ आयोजित

आगरा। गुरुमां फाउंडेशन के तत्वावधान में न्यूविंग्स, पीडी जैन इंटर कॉलेज एवं एएमपी स्कूल का वार्षिकोत्सव सूरसदन प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन अरिंजय जैन ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

ग्रुप कैप्टन अरिंजय जैन ने कहा कि शिक्षा समाज का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है और इस प्रकार के संस्थान न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। शिक्षा और संस्कार का सही मिश्रण ही समाज को सशक्त और राष्ट्र को प्रगतिशील बनाता है।

प्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि फाउंडेशन का बीज संस्थापिका लता जैन के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए रखा गया था। उनके द्वारा रोपा गया विद्यालय रूपी बीज आज विशालकाय वृक्ष बन चुका है, जो हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा का फल देकर उनका मार्गदर्शन कर रहा है। दोनों स्कूलों में श्रीहीन बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष अनुदान दिया जाता है, जिससे उनके शैक्षणिक मार्ग में सहायता और प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समस्त आगंतुकों और अभिभावकों का हृदय जीत लिया। प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने पूरे प्रेक्षागृह को तालियों की गूँज से भर दिया। विद्यालय निदेशक प्रियदर्शी जैसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम का मंच संचालन रविकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी यूनिट के प्रधानाचार्य, नीरू सेंगर, वर्षा जैन, नेहा वर्मा, पिंकी सिकरवार, लक्ष्मी सिंघल, शिल्पी, संध्या, आरती, सुनील जैन, जयप्रकाश शर्मा, पूनम कुशवाह, लक्ष्मी मिश्रा, दीप्ति शर्मा, कुलदीप, ममता, गौरी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन