Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री मनः कामेश्वर मठ मंदिर : दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार

सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार पूरा, लोकार्पण की तैयारी; गढ़ी ईश्वरा में वानप्रस्थ आश्रम की दी गई जानकारी

आगरा। श्री मनः कामेश्वर मठ मंदिर द्वारा धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज हित एवं जनकल्याण के सेवा प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में बालूगंज स्थित सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार के लिए मठ की ओर से दो कक्षाओं की मरम्मत का कार्य कराया गया है। दोनों कक्ष अब लोकार्पण के लिए तैयार हैं। इसी संदर्भ में दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी से श्री मनः कामेश्वर मठ मंदिर के श्री महंत योगेश पुरी एवं मठ मंदिर प्रशासक हरिहर पुरी ने भेंट की। इस दौरान सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज, बालूगंज के जीर्णोद्धार कार्य को मूर्त रूप दिए जाने की जानकारी दी गई।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि प्रधानाचार्य नीलम यादव द्वारा विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए आग्रह किया गया था। मठ की परंपरा और उद्देश्य के अनुरूप समाज हित में दान का अधिक से अधिक उपयोग जनकल्याण के कार्यों में हो, इसी भावना से दो कक्षाओं की मरम्मत की सेवा मठ द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मठ की गौशाला, विद्यालय, वानप्रस्थ वृद्धाश्रम सहित अन्य सेवा प्रकल्पों के अलावा जहां भी जनसेवा की आवश्यकता सामने आती है, वहां अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्य करने का प्रयास किया जाता है।

वानप्रस्थ आश्रम की संपूर्ण योजना से कराया अवगत
भेंट के दौरान मठ मंदिर द्वारा गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर में बनवाए जा रहे वानप्रस्थ आश्रम की संपूर्ण जानकारी भी डॉ. कृष्ण गोपाल जी को दी गई। हरिहर पुरी ने बताया कि लगभग 10,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में तैयार किए जा रहे इस वानप्रस्थ आश्रम में जीवन की संध्याकाल में लोग हॉस्टल के रूप में प्रवास कर सकेंगे। यहां 13- 13 बेड के दो कमरे, दंपतियों के लिए तीन कमरे तथा व्यक्तिगत कक्षा में 11 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है।

आश्रम के प्रांगण के बीचो-बीच भगवान धन्वंतरि की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा किचन गार्डन, बाल विद्यालय, गौशाला, देवालय, यज्ञशाला आदि प्रकल्प भी विकसित किए जा रहे हैं। यहां प्रवास करने वाले लोग अपनी इच्छा एवं सामर्थ्य के अनुसार विभिन्न सेवा कार्यों में योगदान दे सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था कोई अन्य सेवा प्रकल्प आरंभ करना चाहती है तो उसके लिए भी मठ मंदिर के द्वार खुले हैं।

सेवा और संस्कार के केंद्र बनें संस्थान
इस अवसर पर सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि समाज में सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शिक्षा, वृद्ध सेवा, गौसेवा और अन्य जनकल्याणकारी कार्य समाज को जोड़ने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

भेंट के दौरान सुधीर यादव, डॉ. डी.एस. एवं आशा शुक्ला, सूर्यप्रताप सिंह (सूरज) एवं विजय गुप्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन