Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साफ-सफाई का रखें ध्यान, कई तरह की बीमारियों से होगा बचाव

Pragya News 24

Tue, May 28, 2024
Post views : 98
  • शहर में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस

आगरा। आगरा जनपद में मंगलवार को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम करके समुदाय में माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि माहवारी के समय थोड़ी सावधानी बरतकर महिलाएं संक्रामक बीमारियों में चपेट में आने से बच सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार आधी आबादी को जागरुक करता रहता है। उन्होंने बताया कि हर साल 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम ‘‘टूगेदर रू फॉर अ पीरियड फ्रैंडली वर्ल्ड’’ रखी गई है।

जीवनीमंडी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि किशोरियों व महिलाओं को माहवारी आने के दौरान कई तरह की दुश्वारियों से जूझना पड़ता है। असहनीय दर्द और बुखार के साथ रीति-रिवाज भी मुसीबत बन जाते हैं। जागरुकता के अभाव में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने पर कई तरह की बीमारियां भी चपेट में ले लेती हैं। इसके लिए सावधानी बरतकर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान साफ सूती कपड़ा या पैड का ही उपयोग करें ओर माहवारी को कोई बीमारी न समझें। माहवारी के दौरान साफ सफाई रखें क्योंकि अच्छी सेहत ही अच्छे भविष्य की बुनियाद है। इस दौरान पीएसआई इंडिया सोनल ने किशोरियो को माहवारी स्वच्छता को लेकर डेमो दिया।

सेनेटरी पैड का किया वितरण
जिला महिला चिकित्सालय आगरा में साथिया केंद्र पर भी विश्व माहवारी दिवस मनाया गया। इसमें किशोरियों के साथ क्विज कंपीटीशन व पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। डॉ. प्रीति द्वारा इन्हें सफाई और मासिक चक्र स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी गई। किशोरियों को सैनिटरी पैड्स का वितरण किया गया। अर्श काउंसलर रूबी बघेल ने माहवारी दिवस के महत्व को समझाया। अरविंद कुमार परामर्शदाता जिला अस्पताल द्वारा किशोरियों को आहार में पोषण के बारे में बताया गया ताकि वह एनीमिया की शिकार ना हो।

घर-घर जाकर समझाया माहवारी स्वच्छता का महत्व
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं द्वारा आवास विकास क्षेत्र में घर-घर जाकर महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरुक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित भी किए गए।

इन बातें का रखें माहवारी के समय ध्यान

  • कपड़ा या सेनेटरी पैड हो, उसे चार से छह घंटे के अंदर अवश्य बदल दें।
  • इस बीच हाथों का विशेष ध्यान रखें, पैड बदलने से पहले व बाद में हाथ धोएं
  • माहवारी के दौरान प्रतिदिन नहाएं और अपने आप को साफ-सुथरा रखें।
  • अंतः वस्त्र साफ व सूखे हुए होने चाहिए।
  • उपयोग किए हुए सैनिटरी पैड का उचित निस्तारण करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन