Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर : चामुंडा देवी मंदिर से निकली आस्था की अलौकिक धारा, 251 कलशों संग हुआ श्रीराम कथा का आगाज़

Pragya News 24

Tue, Jun 9, 2026
Post views : 143

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धाकरान स्थित प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर पर 8 जून से 18 जून तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ रामलला, लड्डू गोपाल एवं श्री श्याम प्रभु के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ।

बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों एवं धार्मिक जयघोषों के मध्य निकली इस भव्य कलश यात्रा में 251 मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर धाकरान क्षेत्र का भ्रमण किया तथा क्षेत्रवासियों को श्रीराम कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर यात्रा का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कथा वाचक परम पूज्य संत श्री चंद्रशेखर तिवारी जी महाराज का भी भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है तथा श्रीराम कथा का श्रवण जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और संस्कारों का संचार करता है।

कलश यात्रा में कथा के परीक्षित यजमान नरेंद्र सिंह धाकड़ एवं फूलवती धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हरस्वरूप धाकड़, लालाराम धाकड़, निहाल धाकड़, राजवीर धाकड़, पदम सिंह धाकड़, बंटी धाकड़, प्रकाश धाकड़, करनल ख्यालीराम धाकड़, हरिचंद धाकड़, राजेंद्र धाकड़, विजेंद्र धाकड़, त्रिलोकी धाकड़, पुरुषोत्तम धाकड़, सुरेश धाकड़, प्रेम सिंह धाकड़, लक्ष्मण सिंह धाकड़, कल्लू धाकड़, जगदीश धाकड़, पंडित हरिओम, राजकुमार धाकड़ आदि की उपस्थित रही।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन