Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेठ पदमचंद इस्टीट्यूट के 95-98 बैच के विद्यार्थियों ने मनाया सिल्वर जुबली कार्यक्रम, यादों ने फिर से बनाया स्टूडेन्ट

Pragya News 24

Sat, Jan 13, 2024
Post views : 105
  • देश के विभिन्न प्रांतों से विद्यार्थी जीवन के दोस्तों से मिलने पहुंचे व्यवसायी और बड़ी-बड़ी कम्पनियों के अधिकारी

आगरा। यादों की ताजगी ने एक बार फिर मानों स्टूडेंट लाइफ को जीवन्त कर दिया। व्यवसायिक जीवन की परिपक्वता सीखने के साथ चाय की चुस्कियां, और शरारतें भी याद आ गईं। बेशक आज बड़े व्यवसायी और बड़ी कम्पनियों के अधिकारी बन गए, मगर इंस्टीट्यूट में कदम रखते ही विद्यार्थी जीवन का संकोच और परीक्षा देते समय का डर भी मानों साथ आ गया। पुराने यार मिले तो गुड आफ्टरनून से गुड ईवनिंग कब हो गई पता ही नहीं चला। कुछ ऐसा ही नजारा था आज सेठ पदमचंद इंस्टीट्यूट के 95-98 बैच के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में, जिसमें भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से पूराने छात्र छात्राएं शामिल होने पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. बृजेश रावत, प्रो. पीएन अस्थाना, एड. दीपक माहेश्वरी, संजीव गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतीत के पन्नों में दबी यादों को जब स्मृतियों ने उकेरा तो गर्ल्स गैंग की गीता, जूली, प्रतिमा, सीमा के साथ शाम को क्लास खत्म होने के बाद खंदारी चौराहे पर चाय की चुस्कियां और शरारतें भी याद आ गईं। पहली केस स्टडी के बाद प्रो. अस्थाना का चाय पिलाना, फ्रेशर पार्टी के साथ हर खट्टी मीठी यादों को याद कर पुराने दोस्त खूब खिलखिलाए। गाजियाबाद से आए ज्योति दीपक वार्ष्णेय ने हर शिक्षक का नाम लेकर याद किया। संस्थान की वर्तमान फैकल्टी के सभी शिक्षकों व सिल्वर जुबली कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे 95 बैच के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन सीमा सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समीर सक्सेना, सुहैल खान, अनुज गुप्ता, राजीव मित्तल, हेमन्त कुमार वर्मा, शाह अहमद, चित्रांगद सिंह, पवन बत्रा, प्रमेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

एड. दीपक माहेश्वरी
हैलो मिनरल वॉटर से शुरु किया कैरियर आज पीएमसी टैक्स डिया फर्म तक पहुंच गया। इंस्टीट्यूट शुरु होने के बाद हमारा दूसरा बैच था। जिसने हमें मैनेजमेंट के साथ व्यवसायिक जीवन की परिवपक्वता को सीखा। उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. बृजेश रावत को वर्तमान में इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

संजीव गुप्ता
नुनिहाई में बर्तनों की मैन्यूफैचरिंग यूनिट चला रहे हैं, कहा कि विद्यार्थी जीवन में मौजमस्ती करने वाले सभी दोस्त आज मिले तो मानों कॉलेज लाइफ का वही समय लौट आया। कहा कि इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का नतीजा है कि टाइम एंड वर्क मैनेजमेंट के साथ अकाउंट में भी मदद मिली। मैंने कभी कोई अकाउंटेंट नहीं रखा।

गीता शर्मा
गीता शर्मा ने अपने साथियों को चाय की चुस्कियों से लेकर फ्रेशर पार्टी तक की हर यादों को अपने साथियों को याद दिला कर खूब गुदगुदाया। कोका कोका में एरिया मैनेजर, टाटा इंडीकोम में नौकरी करने के बाद आज वह अपने शहर के इंद्रभान गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षा प्रदान करने के साथ उसे आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन