Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सड़कों पर गरजा जुनून : रफ्तार ने भरी उड़ान: आगरा–झांसी–आगरा टीएसडी रैली का भव्य शुभारंभ

Pragya News 24

Sat, Feb 21, 2026
Post views : 361

आगरा। एडवेंचर, अनुशासन और उत्साह के संगम बनी आगरा–झांसी–आगरा टीएसडी रैली का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय मोटर स्पोर्ट्स क्लब, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित आगरा ताज कार रैली 2026 में फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट से जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रैली ड्राइवर संजय टकले ने कार और बाइक सवारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्साह और जोश से भरे प्रतिभागियों ने प्रथम चरण में लगभग 100 किलोमीटर का सफर तय किया। रैली का मार्ग कोर्टयार्ड बाय मैरियट से प्रारंभ होकर यूपीएमआरसी कास्टिंग यार्ड, एत्मादपुर, माजरा अंडरपास, केपीएस टाउनशिप रोहता, आगरा बाईपास, ग्वालियर रोड, रिठौरा, नगला परमल होते हुए पुनः आगरा बाईपास से आरंभ स्थल तक पहुंचा। यह चरण पूरी तरह आगरा मंडल में सम्पन्न हुआ। शनिवार सुबह 6:00 बजे रैली का अगला चरण झांसी के लिए रवाना होगा। एडवेंचर रैली में देशभर से 77 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 52 कार चालक और 25 बाइक राइडर शामिल हैं। प्रतिभागी आगरा सहित चिकमंगलूर, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली, तमिलनाडु, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्वालियर, हैदराबाद, जयपुर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मथुरा, मेरठ, नोएडा, रोहतक और सिक्किम जैसे विभिन्न शहरों से आए हैं।

संजय टकले: उम्र को चुनौती देता जज्बा
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित संजय टकले भारत के एकमात्र कार रेसर हैं जिन्होंने सऊदी अरब में आयोजित विश्व की सबसे बड़ी कार रैली में प्रतिभाग किया है। 58 वर्ष की आयु में 2025 और 2026 में लगातार दो बार उन्होंने इस प्रतिष्ठित रैली में हिस्सा लिया और स्टेज विनर भी रहे। उनका अनुभव और प्रेरक व्यक्तित्व प्रतिभागियों के लिए उत्साह का स्रोत बना।

वर्दी का गौरव भी शामिल
इस एडवेंचर रैली में देश के जवानों की भागीदारी भी विशेष आकर्षण है। नेवी के कमोडोर मनीष भंडारी उत्तराखंड से पहली बार 56 वर्ष की आयु में मारुति जिप्सी से रैली में शामिल हुए हैं । आर्मी और नेवी के अन्य जवान भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं, जिससे आयोजन में देशभक्ति और साहस का भाव और प्रबल हुआ।

विविध क्षेत्रों की सहभागिता
सिक्किम की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अन्नपूर्णा ऐली भी रैली में प्रतिभाग कर रही हैं। एयर इंडिया के पायलट, गाजियाबाद की प्रोफेसर शालिनी (दूसरी बार प्रतिभागी), 63 वर्षीय जितेंद्र कुमार और 61 वर्षीय प्रदीप कुमार लगातार दूसरी बार रैली में शामिल हुए हैं। गत वर्ष दोनों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सोशल मीडिया की सुप्रसिद्ध इंफ्लुएंसर रवजोत भला और अर्थ योग गुरुग्राम से रैली में शामिल होने पहुंचे हैं।

रोमांचक गाड़ियों की शृंखला
रैली में मारुति जिप्सी से लेकर बीएमडब्ल्यू, डिफेंडर और टोयोटा हिलक्स जैसी लक्जरी एवं एडवेंचर गाड़ियां शामिल हैं। कपल श्रेणी में छह टीमें तथा महिला वर्ग की आठ टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं, जो खेल में महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं।

खेल, पर्यटन और सड़क सुरक्षा का संदेश
मोटर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया और चेयरमैन राममोहन कपूर ने बताया कि यह टीएसडी (टाइम, स्पीड, डिस्टेंस) रैली रफ्तार के साथ संयम और सटीकता की परीक्षा है। सबसे कम टाइम पेनल्टी के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। रैली का उद्देश्य उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और एडवेंचर स्पोर्ट्स संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

ये संभाल रहे व्यवस्था
आयोजन की व्यवस्था सचिव प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल, अध्यक्ष खेल अमित मित्तल, अर्पित अग्रवाल, सह सचिव करण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष मनोज खान, राम प्रताप आदि संभाल रहे हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन