Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर : बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात

Pragya News 24

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 38

आगरा। लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने अपने मासिक सेवा प्रकल्प के तहत मोतीलाल नेहरू रोड स्थित मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के एक कक्षा कक्ष के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया गया तथा छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री एवं फूड पैकेट वितरित किए गए। सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर विश्व का ऐसा अनूठा क्लब है, जिसकी प्रत्येक महिला सदस्य मेल्विन जोन्स फेलो (एमजेएफ) हैं। यह उपलब्धि क्लब की सेवा भावना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब निरंतर समाजहित के कार्यों के माध्यम से सेवा का संदेश दे रहा है और अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।

लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर द्वारा मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में आयोजित सेवा प्रकल्प में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान, क्लब अध्यक्ष उषा अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी।

जितेंद्र चौहान ने मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। ऐसे संस्थान में सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात है।

क्लब की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा की भावना पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा प्रकल्प नियमित रूप से आयोजित करता है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और क्लब भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया तथा प्रेरणादायक कविताओं का पाठ कर उपस्थित अतिथियों की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम में क्लब की सचिव सुषमा जैन, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सह सचिव रुचि अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, यशोधरा जैन सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन