Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कमल मनोरथ उत्सव : 2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ

Pragya News 24

Wed, May 27, 2026
Post views : 123

आगरा। कमल पुष्पों के मध्य विराजमान श्रीजगन्नाथ भगवान। साथ में मनोहारी छवि में श्रंगारित बहन सुभद्रा और भाई बलराम। श्रीहरि की इस मनमोहक छवि को देख हर श्रद्धालु बलिहारी गया। अष्टप्रहर (24 घंटे) के अखण्ड संकीर्तन भी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। संध्या काल में श्रीहरि के मनोहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। भगवान जगन्नाथ के जयकारों व हरिनाम संकीर्तन से मंदिर गुंजायमान हो उठा।

तीन वर्ष बाद ने वाली (पुरुषोत्तम मास में) पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर परुषोत्तम मास में कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में कमल मनोरथ का भव्य योजन किया गया। प्रातः मंगला आरती के उपरान्त ही अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ हो गया। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि कमल तलाई मनोरथ के लिए विशेष रूप से धौलपुर से 21सौ कमल के पुष्प मंगाए गए हैं। साथ ही बेला व अन्य पुष्पों से भगवान का श्रंगार व फूल बंगला सजाया गया। भीषण गर्मी के मौसम में आज चंदन के छापे से सजी हल्की व गुलाबी रंग की सूती पोशाक धारण की भगवान ने। एकादशी कथा के माध्यम से पद्मिनी एकादशी का महत्व बताया। संध्या आरती में भक्तों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, अदिति गौरांगी। राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशु मित्तल, शाश्वत नन्दलाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन