Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अक्षय तृतीया : अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा

Pragya News 24

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 131

आगरा। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना गया है। इस पावन अवसर पर किया गया दान अक्षय फल प्रदान करता है। इसी भावना को साकार करते हुए तपस्या फाउंडेशन द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर, नगला बूढ़ी,दयालबाग में दान महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

सोमवार को आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सेवा-प्रधान कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक पूजा खिलवानी, संरक्षक नितिन कोहली एवं मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में भक्ति का माहौल उस समय और अधिक भावपूर्ण हो गया जब हिमांशु कपूर (हरि के दास) ने राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।

दान महोत्सव के अंतर्गत “दान ही धर्म है” की भावना को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद बच्चों एवं उनकी माताओं को अन्न, वस्त्र, फल, शरबत एवं वाटर कूलर सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

संस्थापक पूजा खिलवानी ने अक्षय तृतीया के महत्व पर कहा कि यह दिन दान, सेवा और पुण्य अर्जन का विशेष अवसर है। इस दिन किया गया दान कभी क्षय नहीं होता, बल्कि कई गुना बढ़कर फल देता है। उन्होंने सभी से इस पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

संरक्षक नितिन कोहली ने कहा कि सनातन धर्म में दान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। अक्षय तृतीया जैसे पुण्य पर्व पर किया गया छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने बताया कि तपस्या फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

कार्यक्रम में यूटा के महामंत्री राजीव वर्मा, परमवीर चाहर, महेंद्र वाधवानी आदि उपस्थित रहे। व्यवस्थापक मोहित दिवाकर, दिव्यांश सक्सेना एवं संचालक प्रियंका अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन