Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में हुआ माइंडफुलनैस मैडीटेशन विषय पर सेमीनार का आयोजन

Pragya News 24

Fri, Dec 1, 2023
Post views : 134

सिकंदरा आगरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में सामाजिक संस्था परिवार की पहल द्वारा अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में माइंडफुलनैस मैडीटेशन विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाडून लोडर एके सिंह व परिवार की पहल संस्था की अध्यक्षा व पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल श्री आर के एस भदौरिया की धर्मपत्नी श्रीमती आशा भदौरिया व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

प्रथम सत्र में आध्यात्मिक गुरु व ध्यानयोग प्रशिक्षक आचार्य विनोद शर्मा ने माइंडफुलनैस मैडीटेशन विषय पर आध्यात्म, योग, ध्यान, मानसिक शांति के लिये विशेष विधियों व तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरान्त परिवार की पहल की अध्यक्षा श्रीमती आशा भदौरिया ने रीयूजिंग हाउसहोल्ड थिंग्स एण्ड देयर बेनीफिट्स विषय पर अपना व्याख्याान दिया। डा. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंन्स्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्न लीडर एके सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करने के उपरान्त अपने उद्‌बोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कार आध्यात्मिक उन्नति का आधार हैं जिससे एक सफल जीवन का निर्माण होता है।

इस अवसर पर परिवार की पहल संस्था की पदाधिकारी शशि भदौरिया, संध्या शर्मा व अन्य सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई, कार्यक्रम का सफल संचालन अदिति सिंह ने किया। डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सीबी जदली, डीन एकेडमिक्स एच एल गुप्ता, सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन