Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मन की उड़ान : हरियाली तीज के उल्लास में सजा ‘सावन सूत्र बाजार’, महिलाओं के हुनर को मिला मंच

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 137

आगरा। मन की उड़ान संस्था की ओर से खंदारी बायपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में हरियाली तीज उत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी ‘सावन सूत्र बाजार’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरियाली तीज की पारंपरिक छटा के साथ महिला स्वावलंबन और उनके हुनर को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी में बस्तियों की बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों के 40 स्टॉल्स लगाए गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, बीना लवानिया, अशु मित्तल, तनुजा मांगलिक, नीरज गुप्ता, संस्था के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल एवं अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्था के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके हुनर को उचित मंच और बाजार उपलब्ध कराना आवश्यक है। ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने कहा कि महिला उद्यमिता एवं स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बढ़ावा देने में इस तरह की प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलने से उनके स्वावलंबन को मजबूती मिलती है।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि हस्तकला और घरेलू स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने कहा कि ‘सावन सूत्र बाजार’ के माध्यम से हरियाली तीज की खुशियों को महिला स्वावलंबन से जोड़ा गया है। संस्था का उद्देश्य ऐसी महिलाओं और बालिकाओं को मंच उपलब्ध कराना है, जिनमें हुनर तो है, लेकिन उसे प्रदर्शित करने और बाजार तक पहुंचाने के अवसर सीमित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रम में मेहंदी, गेम्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सावन और तीज के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। वहीं हस्तकला प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

सभी अतिथियों का स्वागत संस्था की सचिव कविता रजवानी, उपाध्यक्ष अंकित जैन एवं कोषाध्यक्ष मीरा थापर ने किया। कार्यक्रम में शहर सचिव पवन सिसोदिया, संगीता गुप्ता, मयंक अग्रवाल, ऋतिक वार्ष्णेय, चारू शर्मा, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन