Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Pragya News 24

Sat, Oct 3, 2026
Post views : 175

आगरा। जनकपुरी महोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच शनिवार को शहर में आस्था, उल्लास और मिथिला की संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भगवान गणेश जी की सवारी के साथ निकली भव्य आमंत्रण यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और हजारों दोपहिया-चारपहिया वाहन शामिल हुए। गणेश जी की सवारी के पीछे राजा जनक और रानी सुनैना का सजा-धजा रथ और उसके पीछे वाहनों का लंबा काफिला ऐसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, मानो राम बारात से पहले ही आगरा की सड़कों पर मिथिला उतर आई हो।

आमंत्रण यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को भावना एस्टेट रोड पर भव्य रूप से सजी जनकपुरी में आने और प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने का निमंत्रण दिया गया। यात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर गणपति किंग्स काउंटी, होली पब्लिक स्कूल, नील फ्लोरेंस सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

राजा जनक-रानी सुनैना ने दिया विवाहोत्सव का न्योता
आमंत्रण यात्रा में सजे रथ पर राजा जनक के स्वरूप में अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप में लता गोयल विराजमान थे। दोनों हाथ जोड़कर शहरवासियों और श्रद्धालुओं को जनकसुता माता जानकी के विवाहोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते नजर आए।

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जनकपुरी महोत्सव को उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का जनकपुरी महोत्सव ऐतिहासिक होगा।

रथ के पीछे खुली जीप में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक अजय गर्ग अवागढ़, मुख्य स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार गोयल, संतोष कटारा, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी लोगों का अभिवादन करते हुए आमंत्रण देते चल रहे थे।

हजारों वाहनों के काफिले ने बढ़ाई यात्रा की भव्यता
आमंत्रण यात्रा में हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए। धार्मिक ध्वजों और आकर्षक सजावट से सजे वाहनों की लंबी कतार ने यात्रा की भव्यता बढ़ा दी। सड़कों पर उमड़े इस विशाल काफिले ने राम बारात से पहले ही जनकपुरी महोत्सव के व्यापक स्वरूप की झलक दिखा दी।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि आमंत्रण यात्रा के माध्यम से पूरे शहर को भावना एस्टेट रोड पर सजी भव्य जनकपुरी में आने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव किसी एक क्षेत्र का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे आगरा का उत्सव है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव के साक्षी बनने का आह्वान किया।

गणपति किंग्स काउंटी पर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत
आमंत्रण यात्रा के गणपति किंग्स काउंटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष एवं जनकपुरी महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज बंसल की अगुवाई में अपार्टमेंट के बाहर यात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। यात्रा के पहुंचते ही आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। पुष्पवर्षा कर राजा जनक, रानी सुनैना और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। सजे हुए रथ और भगवान गणेश जी की सवारी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नरेश कुमार सिंह, रघु अग्रवाल, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, गजेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, विजय बंसल,संजय गोयल, निमित पोरवाल, विश्वास शर्मा, तनु अग्रवाल, ऋतु दूबे, शुचि खंडेलवाल, पूजा सिंह, रीना सिंह, सीता गुप्ता, अनु, रेशु, आयुषी, माही, कृतिका, संगीता, शिखा, नीलू, अनिशा, राम रघु आनंदा वेलफेयर एसोसिएशन फेज-2 के अध्यक्ष भोले शंकर चौहान, ब्रजमोहन मिश्रा, अनूप कश्यप, मोहित अग्रवाल, अनुराधा चौहान, अनुराधा वर्मा, पूजा चौहान, रोहन गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, हिमांशी मित्तल, आकांक्षा अग्रवाल, युवराज, आलेख, आर्य प्रताप सिंह चौहान, गंगा चौहान, सुजल, तपिश, अजय चोपड़ा, दिव्या चोपड़ा, अमन मित्तल, प्रवीण पचौरी, फौरन सिंह, विनोद शर्मा, पिंकी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, चिराग मित्तल, औषिकवीर यादव, संजय अग्रवाल, भावना अग्रवाल, सरिता शर्मा, यदुल गुप्ता, डॉ. मुकेश जुएल, अजयकांत शर्मा, राकेश शर्मा, संजय गोयल, हेमंत सिंह जादौन, शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल, रिनी गोयल, कमल नयन, सुनीता मित्तल, अनुप्रिया गोयल, मंजू बंसल, रामू गोयल, नरेश मंगल, शुभम अग्रवाल, शैंकी बंसल, शिल्पी बंसल, शिप्रा जैन, निक्की अग्रवाल, मंजू बंसल, आयुषी बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन