Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

चैंबर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एसोसिएशन : चैंबर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एसोसिएशन के हाथरस चैप्टर चेयरमैन बने रतन बिहारी अग्रवाल

Pragya News 24

Wed, Feb 25, 2026
Post views : 131

• जो खाएंगे उसी क्वालिटी को खिलाएंगे - रतन बाहरी अग्रवाल
• खाद्य सुरक्षा के मनको की गंभीरता को समझना होगा - डॉ प्रशांत शर्मा (विशेषज्ञ फूड सेफ्टी)

हाथरस। मंगलवार को अलीगढ़ हाथरस रोड पर स्थित होटल अंबा एंबिएंस में चैंबर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एसोसिएशन के हाथरस चैप्टर की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम में हाथरस चैप्टर की घोषणा चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार मनीष अग्रवाल द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नितिन गोयल, अनुज सिंघल, शैलेश अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, डॉक्टर प्रशांत शर्मा, रतन बिहारी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अजय खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

हाथरस चैप्टर की घोषणा के साथ खाद्य सुरक्षा के मानकों और उनकी उपयोगिता पर विशेष सत्र के माध्यम से सेमिनार आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत शर्मा ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों से भागने की आवश्यकता नहीं है समझ कर उसको अनुपालन करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाने के लिए खाद्य सुरक्षा मानकों को पूरा करना होगा। केंद्र व राज्य सरकार ने सुरक्षा मानकों को लेकर पुराने नियमों में बदलाव भी किया है और कुछ नए नियम भी लागू किये है। ग्राहकों की जागरूकता को देखते हुए निर्मित खाद्य उत्पादकों की पैकिंग पर उसकी सुरक्षा से संबंधित सभी चीजों को लिखना होगा।

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा और मानक (फूड प्रोडक्ट्स स्टैंडर्ड्स एंड फूड एडिटिव्स) रेगुलेशन्स, 2011 में संशोधन किए हैं। इनमें खाने के तेलों के लिए रिफ्रेक्टिव इंडेक्स, मांस सॉसेज, डिहाइड्रेटेड टैरागन, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और एंजाइम्स के नए मानक शामिल हैं। ये बदलाव फूड प्रोसेसर्स को फॉर्मूलेशन, टेस्टिंग और लेबलिंग अपडेट करने के लिए बाध्य करते हैं।

हाथरस चैप्टर में चैयरमेन के रूप में रतन बिहारी अग्रवाल एवं कोचैयरमेन के रूप में नितिन अग्रवाल, रॉबिन वार्ष्णेय, विशाल अग्रवाल, विशाल चाहर की घोषणा की गई।

हाथरस हींग संगठन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एसोसिएशन के कार्यक्रम में हाथरस के हींग व्यवसाय एवं नीतिगत समस्याओं को बताया और कहा कि यह व्यवसाय प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इस उद्योग को कौशल विकास स्किल डेवलपमेंट योजना की आवश्यकता है।

इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े हाथरस के 40 से अधिक उद्यमियों को संगठन की सदस्यता के साथ शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में आगरा से विशेष रूप से संगठन के महासचिव अनुज सिंघल द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तनिष्क आदिवाल, वैभव खंडेलवाल, सौरभ गुप्ता, मनोज अग्रवाल, प्रमोद सलूजा, अभय गोयल, हर्षित अग्रवाल, हर्ष मित्तल, मनु गर्ग, धीरेंद्र, अनुभव खंडेलवाल, पंकज कुमार अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं अपराक शर्मा दिलीप कुमार द्वारा संभाली गई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन