Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव : रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट

Pragya News 24

Mon, Sep 28, 2026
Post views : 23

शमशाबाद। श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव के तहत 15 और 16 अक्टूबर को प्रस्तावित रामबारात एवं जनकपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर शमशाबाद स्थित आर्य पोली हाउस में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंजबिहारी अग्रवाल ने की। इसमें रामबारात के आयोजन, स्वागत, नगर की सजावट और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रामबारात के स्वागत के लिए नगर को चारों दिशाओं से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। वहीं गांधी चौराहे को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, ताकि रामबारात के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल नजर आए।

श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर के प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि रामबारात के स्वागत के लिए श्रीनाथजी सेवा संस्थान की ओर से पेट्रोल पंप पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पथवारी मंदिर कमेटी द्वारा सरकारी अस्पताल के पास रामबारात का स्वागत किया जाएगा।

ऋषि वर्मा निभाएंगे राजा जनक का स्वरूप
बैठक में ऋषि वर्मा को राजा जनक के स्वरूप के लिए घोषित किया गया। ऋषि वर्मा ने कहा कि राजा जनक की भूमिका को लेकर उनके परिवार में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा के अनुरूप परिवार में तुलसी-शालिग्राम विवाह से जुड़े सभी संस्कार विधिवत रूप से संपन्न किए जाएंगे। आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन परिवार के सदस्य करेंगे।

16 अक्टूबर को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह
आयोजन के तहत 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शिवा रिसोर्ट, गांधी चौराहा पर तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पूजनीय नीम करौली महाराज के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी, गौ सेवा सदस्य रमाकांत शर्मा सहित अन्य प्रमुख अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

पहली बार आयोजन को लेकर उत्साह
यात्रा संयोजक आशीष आर्य ने बताया कि क्षेत्र में रामबारात महोत्सव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। नगर में पहली बार इस प्रकार के आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। रामबारात को भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में कुंजबिहारी अग्रवाल, मेघश्याम शर्मा, ऋषि वर्मा, अतुल चौबे, नितिन गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदीप राठौर, बबलू सभासद, श्रीभगवान राठौर, अशोक वर्मा सभासद, अमन शर्मा और राजीव कोडान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन