Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: "मेरी सीट मेरा डिब्बा" थीम अभियान चलाकर रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति बनाया जागरूक

Pragya News 24

Mon, Oct 2, 2023
Post views : 123

Agra. आगरा रेल मंडल में चल रहे “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती मनाई गयी। इस अवसर पर मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आगरा कैंट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

"मेरी सीट मेरा डिब्बा" थीम

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज "मेरी सीट मेरा डिब्बा" थीम अभियान पर आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, धौलपुर स्टेशन, कोसीकला स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया गया। यात्रियों से वार्ता करते हुए उन्हें कोच एवं सीट पर गंदगी ना करने के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया एवं उनसे फीड बैक लिया गया।

'स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत' पखवाड़े का समापन

आगरा मंडल के प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सघन रूप से सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया गया। यह स्वच्छता पखवाड़ा के 16 सितंबर से 2 अक्टूबर चलाया गया था। इस अभियान के अंतर्गत रेल उपयोगकर्ताओ को स्टेशनों पर उदघोषणा के साथ-साथ पोस्टरों, बैनरों, स्टीकर एवं इलेक्ट्रोनिक डिस्प्ले बोर्ड द्वारा स्टेशन परिसर में गन्दगी न फैलाने तथा साफ़-सफाई के साथ स्वच्छता के बारे भी बताया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन