Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सा​थिया क्लीनिक पर सुनी जाएगी किशोर-किशोरियों की समस्याएं

Pragya News 24

Wed, Oct 30, 2024
Post views : 99
  • किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन, स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक कदम
  • श्रीरतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहामंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया

आगरा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्रीरतन मुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहा मंडी में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस मंच में छात्रों और छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्हें वि​भिन्न जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल के साथिया क्लीनिक की अर्श काउंसलर रूबी बघेल और जिला अस्पताल के साथिया क्लीनिक के काउंसलर अरविंद कुमार ने सेशन आयोजित किए गए। इसमें किशोरों और किशोरियों को स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरुक किया, साथ ही किशोर स्वास्थ्य मंच के उद्देश्य से अवगत करते हुए बताया कि साथिया क्लीनिक पर काउंसलर एक निश्चित समय पर बुलाएंगे और आपकी समस्या को सुनेंगे। समाधान व मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथिया क्लीनिक में किशोर और किशोरियों को गोपनीयता और समर्थन प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर सकें। इसके अलावा, पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें आयोजकों की ओर से विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

इस बीच छात्र-छात्राओं को पोषण और स्वस्थ आहार, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन, प्रजनन स्वास्थ्य और यौन शिक्षा, शारीरिक गतिविधि और व्यायाम, नशीली दवाओं और शराब के खतरे, सुरक्षित संबंध और यौन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ और आरबीएसके के डीईआइसी मैनेजर रमाकांत शर्मा ने किया।

डॉ. अरुण श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा किशोर स्वास्थ्य मंच एक ऐसा मंच है जो किशोरों और किशोरियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। यह मंच किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करता है।

रमाकान्त शर्मा, डीईआइसी मैनेजर ने कहा कि हमें किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन करने की खुशी है। यह मंच किशोरों और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगा।

किशोर स्वास्थ्य मंच के उद्देश्यः

  • किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना
  • किशोरों में स्वस्थ आदतें विकसित करना
  • किशोरों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना
  • किशोरों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में मदद करना

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन