Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एफपीपीएस की कॉन्फ्रेंस में प्राइमरी और प्री प्राइमरी स्कूल के प्रतिभागियों ने की सहभागिता

Pragya News 24

Mon, Jan 29, 2024
Post views : 130

आगरा। फेडरेशन ऑफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल एफपीपीएस ने आगरा प्री स्कूल ऑनर्स के लिए संस्कृति भवन खंदारी में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में आगरा जनपद के 113 प्रीस्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह अपनी तरीके की पहली कॉन्फ्रेंस थी जिसमें आगरा जनपद के सभी प्रीस्कूल ऑनर्स को सम्मिलित किया गया।

कॉन्फ्रेंस में प्री स्कूलों को सुचारू रूप से चलाने में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर चिंतन हुआ। जिनमें प्रीस्कूल में चलने वाला सिलेबस, बच्चों की सुरक्षा एवं उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास के बारे में गहराई में चर्चा हुई। सभा में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी प्रीस्कूलों में वर्ष में कम से कम दो बार स्वास्थ्य शिविर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा सभी स्कूलों में सीसीटीवी व फायर एक्सटिंग्विशर जैसी मूलभूत सेवाओं को सुनिश्चित करने की भी बात की गई। सभी प्रीस्कूलों में नियमित रूप से टीचरों की ट्रेनिंग, पेरेंट्स की काउंसलिंग और सभी बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

इस अवसर पर एफपीपीएस की कार्यकारिणी ने सभी प्रीस्कूल्स को एकजुट करने व उनके विकास और उन्नति के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। कॉन्फ्रेंस में आने वाले सभी प्रीस्कूलों ने एफपीपीएस को उनके प्रयासों के लिए सराहा और उनको अपना सहयोग देने का वादा किया।

कॉन्फ्रेंस में एफपीपीएस के निर्देशकगण अभिषेक गुप्ता, विदित सिंगल, विवेक गर्ग, मयंक दुआ, यामिनी गुप्ता, सुरभि दुआ, पायल गर्ग, और तपस्या के साथ जिले भर के प्री प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन