Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा व्यापार मंडल : रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन

आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी संस्थाओं के सहयोग से आगामी 16 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का भव्य विमोचन शनिवार को होटल टेम्पटेशन, कमला नगर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। यह रक्तदान शिविर रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिम्मन चौराहा में आयोजित होगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्रधानाचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि अखिलेश अग्रवाल, महामंत्री लोकहितम ब्लड बैंक रहे। कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर में 1500 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। इस वर्ष संगठन अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के लक्ष्य के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। रक्तदान शिविर में लोकहितम ब्लड बैंक सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता करेगा।

उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व व्यापार मंडल के एक सदस्य को रक्त की अत्यधिक आवश्यकता पड़ी थी किंतु समय पर रक्त ना मिलने के कारण अनहोनी हो गई तब से हमने संकल्प लिया कि आगरा व्यापार मंडल रक्त की कमी कम से कम शहर में तो नहीं होने देगा।

महामंत्री अशोक मंगवानी ने बताया कि शहर की 90 से अधिक व्यापारिक संस्थाएं इस अभियान में सहयोग कर रही हैं। शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संगठन मंत्री राकेश बंसल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से व्यापारिक संगठनों के सहयोग से यह रक्तदान शिविर निरंतर आयोजित किया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग, चाहे वह दुकानदार हो अथवा ग्राहक, रक्तदान के प्रति विशेष जागरूकता रखता है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इस वर्ष भी सभी के सहयोग से एक नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टर विमोचन समारोह का संचालन राजीव कुमार गुप्ता ने किया।

रक्तदान शिविर के संयोजक संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, बृजमोहन रैपुरिया, राजेश सिंघल, योगेश रखवानी एवं राजीव कुमार गुप्ता तथा सह-संयोजक महावीर प्रसाद मंगल, मनोज भाटिया, अनूप बंसल एवं नितिन अग्रवाल हैं। कार्यक्रम में भगवान दास बंसल, देवेंद्र अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, साहूकार सिंह चाहर, दुष्यंत गर्ग, राजेश सिंघल, जय प्रकाश अग्रवाल, सुरेश बरेजा आदि मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन