Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा सत्याग्रह : आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा

Pragya News 24

Fri, Sep 4, 2026
Post views : 130

आगरा। 5 सितंबर 2026 को शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर प्रस्तावित आगरा सत्याग्रह को लेकर आयोजकों ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार सत्याग्रह में आगरा के अलावा आसपास के विभिन्न जिलों से सवर्ण समाज के लोग शामिल होंगे।

आगरा सत्याग्रह के संयोजक अरुण उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम को विभिन्न सहयोगी दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह के माध्यम से अपनी मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

अरुण उपाध्याय ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों और बातों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह जारी रखने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर ने बताया कि सत्याग्रह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक माध्यम से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने बताया कि आगरा सत्याग्रह 5 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक, संजय प्लेस, आगरा पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की गई है।

प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में सत्याग्रह संयोजक अरुण उपाध्याय, प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, रोहित कटारा, आचार्य राहुल रावत, मुन्ना मिश्रा, एडवोकेट शुभम कटारा, महेश शर्मा प्रधान, कशिश उपाध्याय, आदित्य, पवन चौधरी, अनिकेत, अमन ठाकुर, जीते ठाकुर, राहुल बिष्ट, योगेश अग्रवाल, रवि सिसौदिया, सोहित कटारा, अंकुर सारस्वत एडवोकेट, महान मुद्गल एवं बलविंद्र चाहर सहित अन्य आयोजक एवं समर्थक मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन