Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पुलिस भर्ती परीक्षा : आगरा में 27 केंद्रों पर लगाए गए 840 सीसीटीवी कैमरे से हुई मॉनिटरिंग

Pragya News 24

Fri, Aug 23, 2024
Post views : 157

Agra. आज से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। पहली पारी में लगभग 12000 परीक्षार्थी परीक्षा दे चुके हैं और दूसरी पाली में भी इतनी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। आगरा में 27 केंद्रों पर दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। हर परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही तो वहीं सीसीटीवी कैमरे और एआई तकनीक का प्रयोग भी इस परीक्षा को नकल विहीन बनाने का प्रयास किया गया।

आगरा पुलिस ने 27 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 840 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और इनका कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां सारे कैमरे कनेक्ट किए गए हैं और यही से लखनऊ भी इन कैमरा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि हर सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखी जा रही है।

एआई तकनीक का इस्तेमाल कर परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों पर नजर रखते पुलिस के आला अधिकारीगण

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा में एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे इस परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाए जा सके और मुन्ना भाइयों से भी निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि इस पूरी परीक्षा को कर रही एजेंसी ने परीक्षार्थियों का डाटा उपलब्ध कराया है और इस तकनीक के माध्यम से हर परीक्षार्थी की चेकिंग की जा रही है। अगर थोड़ा भी परीक्षार्थी को लेकर गड़बड़ी नजर आई तो एआई तकनीक से उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन