Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल : ऐडियो फिएस्टा में पिया सिंह बनी मिस प्रिल्यूड व आराध्य सिंह बने मिस्टर प्रिल्यूड

Pragya News 24

Thu, Jan 29, 2026
Post views : 229

आगरा। विदाई अंत नहीं, बल्कि नई यात्राओं का आरंभ है। इसी प्रेरणास्पद संदेश के साथ ऐडियो फिएस्टा थीम पर आधारित आशीर्वाद समारोह का आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार, 28 जनवरी, 2026 को गरिमामय एवं हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं साक्षी भोजवानी, अनिरुद्ध भारद्वाज, अक्षर मिश्रा एवं अनन्या शर्मा द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मनोरंजक खेल प्रतियोगिता से हुआ, जिसका संचालन हर्ष भारद्वाज ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं शलब गुप्ता ने मुख्य अतिथि अशोका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश का स्वागत किया। साथ ही निर्णायक मंडल मेंआँचल मगन (मार्केटिंग प्रोफेशनल), प्रेरणा शर्मा (चार्टर्ड सेक्रेटरी) एवं डॉ. आकृति गर्ग (कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट) का भी हार्दिक अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतरता एवं सकारात्मक चिंतन अपनाने का संदेश दिया तथा माता-पिता को जीवन का प्रथम गुरु बताया।
मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल द्वारा ज्ञान-ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दीप को एक-दूसरे को सौंपते हुए विद्यार्थियों ने ज्ञानपथ को सदैव आलोकित रखने का संकल्प लिया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी नृत्य एवं गायन ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।
विद्यालय की शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गाँधी ने विद्यार्थियों को मूल्याधारित शिक्षा, दक्षता एवं आत्मविश्वास को जीवनपथ का सहयात्री बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया।
वरिष्ठ वर्ग की शैक्षणिक समन्वयिका शालिनी देव ने छात्रों के साथ बिताए गए सुनहरे क्षणों को स्मरण करते हुए मेहनत, लक्ष्यनिष्ठा एवं दृढ़ संकल्प से सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएँ दीं।
कक्षा बारहवीं की छात्रा गौरी चतुर्वेदी ने विद्यालय से जुड़ी भावनात्मक एवं रोचक स्मृतियाँ साझा कर सभी को भावविभोर कर दिया।

निर्णायक मंडल द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिस प्रिल्यूड पिया सिंह एवं मास्टर प्रिल्यूड आराध्य सिंह घोषित किए गए साथ ही मिस फेयरवेल (ला एलिगेंट दृ बेस्ट ड्रैस्ड गर्ल), जिया ज़ैदका तथा मास्टर फेयरवेल (ले एलिगेंट दृ बेस्ट ड्रैस्ड बॉय) ईशान तिवारी को खिताब प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद देते हुए आत्मविश्वासी बनने, चुनौतियों को स्वीकार करने तथा निरंतर ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए विद्यालय पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी तथा आशा और सकारात्मकता को जीवन का दीपक बताया।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अर्ज़ रागिनी सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन