Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स : अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में गूंजा देशभक्ति का उल्लास, शान से लहराया तिरंगा

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 97

आगरा। कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी एवं भाजपा बल्केश्वर मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समिति अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद अमित अग्रवाल पारुल तथा भाजपा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए सामूहिक रूप से योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में राजकुमार शाक्य, विनोद कोठारी, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मोहित गोयल, शिल्पी गोयल, कशिश मुरझानी, पूजा अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राजेश कुमार, संतोष कुमार, सुभाष अग्रवाल, राहुल गोयल, संजय भट्टर, आशा बंसल, आकांक्षा अग्रवाल, आयुषी बंसल, शुभम बंसल, रानी गोयल, अभिषेक गुप्ता, हेमंत जैन, वैभव अग्रवाल एवं नरेंद्र मंगल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन