Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

शहीद दिवस : शहीद दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, नूरी दरवाजा स्थित स्मारक पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Pragya News 24

Mon, Mar 23, 2026
Post views : 149

आगरा। अमर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस को श्रद्धा एवं आदर के साथ मनाते हुए आगरा व्यापार मंडल एवं शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से नूरी दरवाजा स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में देशभक्ति और क्रांतिकारी विचारों की गूंज सुनाई दी।

कार्यक्रम में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल एवं शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर टीएन अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों—देशप्रेम, निडरता और त्याग को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वहीं, राजेश अग्रवाल ने आगरा से शहीद भगत सिंह के ऐतिहासिक संबंध का उल्लेख करते हुए बताया कि नूरी दरवाजा क्षेत्र का विशेष महत्व रहा है। क्रांतिकारी गतिविधियों के दौरान भगत सिंह ने यहां रहकर अपनी योजनाओं को आकार दिया था। उन्होंने कहा कि यह स्थल न केवल आगरा, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का केंद्र है और इसे संरक्षित एवं विकसित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में कन्हैया लाल राठौर, राकेश बंसल, देवेंद्र अग्रवाल, साहूकार सिंह चाहर, दिनेश चंद्र शर्मा, अंशुल बंसल, नवीन, हरफूल बघेल, गिरीश आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन