Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'ऑपरेशन मुस्कान' लौटा रहा है खुशी, जीआरपी ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 73

Agra. रेलवे का 'ऑपेरशन मुस्कान' अभिभावकों और माता पिता के चेहरे पर खुशी लौटा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जीआरपी खोए हुए बच्चों को ढूढ़कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप रही है। मंगलवार को जीआरपी आगरा कैंट ने एक 8 वर्षीय मासूम को ढूढ़कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। खोए हुए बच्चे को वापस पाकर बच्चे के परिजन काफी उत्साहित नजर आए और जीआरपी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूरा मामला आगरा कैंट स्टेशन से जुड़ा हुआ है। जीआरपी आगरा कैंट को सोमवार को एक मासूम बच्चा रेलवे स्टेशन आगरा कैन्ट पर घूमता हुआ मिला। बच्चे से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पता साहिल उम्र 08 वर्ष पुत्र विठ्ठल निवासी मूल पता-डेखरा थाना लख्तर अमदाबाद (गुजरात) अस्थाई पता सी 5390 राजाजीपुरम सेक्टर- 12 लखनऊ (यू0पी0) बताया। बच्चे ने जीआरपी को बताया कि मैं अपने परिवार के साथ गुजरात से आ रहा था तो मेरे पापा एवं मैं यही प्लेटफार्म पर उतर गये थे लेकिन मैं अपने पापा से बिछड़ गया। मैं उनको ही ढूढ़ रहा हूँ जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सांत्वना दी।

बच्चे से मिली जानकारी के बाद शिकोहाबाद में बच्चे की माँ से सम्पर्क किया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी। तत्पश्चात बच्चे के माता पिता आये। बच्चे से माता-पिता की पहचान करायी गयी एवं बच्चे को सकुशल उसके माता – पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चो को पाकर बच्चे के माता पिता द्वारा पुलिस टीम एवं पुलिस के कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।

जीआरपी कैंट ने बताया कि इस समय गुमशुदा बच्चों को ढूढ़ने और उन्हें उनके घर पहुँचाने के लिए रेलवे ने ऑपेरशन मुस्कान चला रखा है। इस अभियान के दौरान ही एक बच्चे को उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन