Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री योगेश्वर माता महाकाली मंदिर : महाशिवरात्रि पर जोगी पाड़ा सेें निकली भव्य शोभायात्रा, भूतप्रेत की टोली संग शिव शम्भू जैसी झांकियां देखने उमड़े श्रद्धालू

Pragya News 24

Sun, Feb 15, 2026
Post views : 198

आगरा। नंदी पर सवार हाथ में त्रिशूल लिए, भूत प्रेतों की टोली संग पार्वती को ब्याहने के लिए मंदिर परिसर से जैसे ही शिवजी की बारात निकली हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भवूती लपेटे, मुंडों की माला पहन दूल्हा बने शिवजी के स्वरूप को देखने के लिए हर श्रद्धालू ललायित था। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों संग 11 आकर्षक झांकियां के साथ जोगी समाज द्वारा श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगीपाड़ा, शाहगंज से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

य़ोभायात्रा का शुभारम्भ श्रद्धालुओं ने सम्मिलित रूप से फीता काटकर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विध्नविनाशक भगवान गणपति, उसके बाद रुद्रांश हनुमान जी रथ पर विराजमान थे। नव दुर्गा के नौ स्वरूपों, समाधी में लीन महादेव, राम दरबार, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम और शिवपार्वती की झाँकियां भी भक्तों का मन मोह रही थी। मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई झांकी सोरों कटरा, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक में भ्रमण करते हुए पुनः शाहगंज स्थित महाकाली मंदिर पहुंची।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जोगी समाज के अध्यक्ष यशपाल गोस्वामी, मेला अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी, द्वारिका नाथ पुजारी, विमला गोस्वामी, द्वारिकानाथ पुजारी, टीटू गोस्वामी, साहिल गोस्वामी प्रदीप गोस्वामी, महेन्द्र, हिमांशु, बंटी, हरिज्ञान आदि मौजूद थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन