Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद ‘नवज्योति’ : नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल

Pragya News 24

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 164

आगरा। भारत विकास परिषद ‘नवज्योति’ द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सुभाष पार्क में निशुल्क साइकिल वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं कन्या पूजन के साथ संस्थापक सतीश गोयल (गुड्डन भाई) एवं संजीव अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 54 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। संस्था का उद्देश्य बालिकाओं को विद्यालय एवं ट्यूशन आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एड बसंत गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और बेटियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नवज्योति द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साइकिलें बालिकाओं के लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों को गति देने का माध्यम हैं। अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव रखना भी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा की राह को सरल बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।

सचिव नितिन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व भी 51 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके।

महिला संयोजिका मंजू रजनीश गुप्ता ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हर बेटी पढ़े, सुरक्षित बढ़े” अभियान के माध्यम से शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी।

विशिष्ट सेवा कार्य में सतीश सीमा गोयल, संजय लक्ष्मी गोयल, संदीप अंजू मित्तल, पंकज वृंदा खंडेलवाल, सुरेश नीलम अग्रवाल, अंकुश शिल्पी मित्तल, नितिन प्रीति अग्रवाल, संजीव शशि अग्रवाल, डॉ अमित जूही सिंघल, प्रवीण सुषमा गोयल का विशेष सहयोग रहा। हमारे आदरणीय सदस्य मनोज मंगल जी का भी इस कार्य में विशेष सहयोग रहता है

इस अवसर पर पुष्पा गुप्ता,सीमा गोयल, शशि अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराग सोनल भटनागर, भावना भार्गव,अशोक लालवानी, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन