Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

Pragya News 24

Fri, Nov 24, 2023
Post views : 90

आगरा. 23 नवंबर 2023। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री तथा आगरा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकी हमले में आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता के शहीद होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। ऊर्जा मंत्री डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता के ताजगंज स्थित निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शहीद को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि यह एक ह्रदयस्पर्शी क्षण है। शहीद कैप्टन के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त करता हूं। साथ ही शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के अद्भुत पराक्रम की शौर्यगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बनेगी। देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं।

बता दें, कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए, जिसमें आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता भी है। शुभम गुप्ता वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। कैप्टन शुभम की पहली पोस्टिंग नार्दन कमांड, ऊधमपुर में हुई थी। वह 09 पैरा में तैनात रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे थे। कैप्टन शुभम गुप्ता ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव निवासी डीजीसी (अपराध) बसंत गुप्ता के बेटे हैं।

शुभम गुप्ता की शहादत से परिवार सहित पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई। प्रदेश के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने उनकी शहादत पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस हृदयविदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन