Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद अमृतम : गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ

Pragya News 24

Wed, May 27, 2026
Post views : 154

आगरा। पुरुषोत्तम मास में गंगा दशहरा एवं एकादशी के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा अग्रसेन चौक फव्वारा पर शरबती दूध, शिकंजी, छाछ एवं शीतल जल की प्याऊ लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल ने किया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और सेवा का संदेश देने वाला अवसर भी है। मां गंगा का आशीर्वाद ही मानव जीवन और प्रकृति दोनों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक अमित पाराशर, राजा बाबू, गिरीश अग्रवाल एवं विकल गर्ग रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं का संचालन किया।

इस अवसर पर सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला संयोजक रेखा अग्रवाल, विकास गोयल, ज्योति मोहन, अजय शिवहरे, गौरव बिंदल, नवल शर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, राज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन