Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'मेरा आगरा' एप लोगों को एहसास कराएगा आगरा सिटी के स्मार्ट होने का

Pragya News 24

Fri, Nov 17, 2023
Post views : 96

Agra. आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने में एक और अध्याय जुड़ गया है। आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत आगरा सिटी एप 'मेरा आगरा' आज लॉन्च किया गया। आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और महापौर हेमलता दिवाकर ने संयुक्त रूप से एप की लांचिंग की। इस दौरान जिला अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के साथ एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक ही ऐप से मिलेगी तमाम सुविधाएं

आगरा नगर निगम ने अपनी विभागीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जो आगरा शहर वासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ पहुंचाएगा। शहरवासी इस ऐप को डाउनलोड करके नगर निगम, एडीए की तमाम सेवाओं का फायदा ले सकते है, साथ ही टैक्स भी जमा कर सकते है।

इस अवसर पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा एक प्रमुख टूरिस्ट सिटी है। आगरा सिटी एप 'मेरा आगरा ' स्थानीय जनता के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए सभी पर्यटक स्थालों की जानकारी के साथ टिकट बुकिंग, शहर के प्रमुख स्थल, बाजारों और हैंडीक्राफ्ट की लोकेशन जानने हेतु सिंगल विंडो सुविधा है। जो स्मार्ट सिटी, एडीए, नगर निगम की सभी सेवाओं को प्रदान करेगा। मंडलायुक्त ने बताया कि भविष्य में आगरा, मथुरा, वृंदावन एकीकृत बस सेवा को भी इससे जोड़ा जाएगा। इस एप्लिकेशन का प्रयोग करने वाले लोगों से मिलने वाले अनुभव व फीडबैक के आधार पर इस एप में समय- समय पर सुधार कर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एप आगरा के लिए आने वाले समय में बहु उपयोगी होगा। यह एप अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषा में तैयार किया गया है। इस एप को एंड्रॉयड तथा आईफोन में भी प्रयोग किया जा सकता है। अंत में उन्होंने स्मार्ट सिटी, एचडीएफसी बैंक, टूरिज्म डिपार्टमेंट आदि को शुभकामनाएं दीं।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा डिजिटल इंडिया के सपने को यह एप पूरा करता है। इससे केंद्र व प्रदेश सरकार की पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली का पता चलता है। आगरा को विकास के रास्ते में आगे लेकर जाने के लिए जनता की सुविधा के लिए इस एप का निर्माण किया गया है। आगरा ऐतिहासिक टूरिस्ट सिटी है। इस एप से सभी बुकिंग, ऑनलाइन टैक्स की सुविधा, एडीए नगर निगम, स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखा जा सकता है। आगरा आने वाले टूरिस्ट को इससे बहुत फायदा मिलेगा।

ये मिलेगी सुविधाएं

1 - नगर निगम से संबंधित हाउस टैक्स, नामांतरण, ट्रेड लाइसेंस, जलकल टैक्स जमा करने की सुविधा।
2 - एडीए की ऑनलाइन जनहित पोर्टल, ई-ऑप्शन,प्रॉपर्टी चालान, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल की सुविधा।
3 - ऑनलाइन बस बुक करने, एफआईआर दर्ज करने की सुविधा, ऑनलाइन पेंशन, ऑनलाइन स्कॉलरशिप की सुविधा
4 - आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट का वर्चुअल टूर।
5 - ई-टेंडरिंग, ट्रैफिक चालान बिजली बिल जमा करने की सुविधा।

इस एप के माध्यम से आगरा शहर आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। पर्यटक इस एप के माध्यम से आगरा के स्मार्ट सिटी होने का एहसास तो करेंगे वहीं उन्हें निम्न सेवाएं भी उपलब्ध होगी।

1- आगरा व आसपास के दार्शनिक स्थलों की जानकारी
2 - ताजमहल लालकिला फतेहपुर सीकरी रामबाग मेहताब बाग एत्माद्दौला की ऑनलाइन टिकट व्यवस्था
3 - ऐतिहासिक स्थलों के लिए टूरिस्ट गाइड की जानकारी
4 - आगरा के मशहूर खानपान की जानकारी,शहर के प्रमुख बाजारों की जानकारी
5 - हेरिटेज वॉक ताज नेचर वॉक ताज व्यू पॉइंट आदि भ्रमण हेतु माई शो के माध्यम से टिकट बुक कराने की सुविधा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन