Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार

Pragya News 24

Fri, Oct 2, 2026
Post views : 8

आगरा। “मिथिला नगरी में किया श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए सारे घर-द्वार...” इन दिनों आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी कुछ ऐसे ही भव्य और भक्तिमय स्वरूप में नजर आ रही है। जनकपुरी का कोना-कोना प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव की प्रतीक्षा में सजा हुआ है। घर-द्वारों पर तोरण और बंदनवार सज चुके हैं, वहीं प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह का दिव्य प्रसंग जिस भव्य जनक मंच पर साकार होगा, वह अपनी आभा से पूरे क्षेत्र को आलोकित कर रहा है।

उत्तर भारत के प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जनकपुरी को मिथिला नगरी का स्वरूप देने के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों की व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों के आमंत्रण पत्र का विमोचन भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव कार्यालय पर किया गया।

3 अक्टूबर से शुरू होगा उत्सव, निकलेगी आमंत्रण यात्रा
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि शनिवार, 3 अक्टूबर से जनकपुरी में विभिन्न आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे। पिछले एक माह से अधिक समय से जनकपुरी कार्यालय में प्रतिदिन भगवान श्रीराम की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। हजारों वाहनों के साथ निकलने वाली यह यात्रा शहरवासियों को जनकपुरी महोत्सव, प्रभु श्रीराम की बारात और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव में परिवार सहित शामिल होने का निमंत्रण देगी। नीम करोली बाबा मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ यात्रा का विश्राम होगा।

हजारों महिलाएं बनेंगी माता जानकी के डोले का हिस्सा
जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि इस वर्ष महिला समिति की हजारों सदस्य माता जानकी के डोले में विशेष रूप से शामिल होंगी। 6 अक्टूबर को निकलने वाले डोले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आरती संयोजिका शीतल अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं एक समान ड्रेस कोड में शामिल होंगी। सभी सखियां एक जैसी साड़ी पहनकर माता जानकी के डोले की शोभा बढ़ाएंगी। इससे डोले का दृश्य और भी आकर्षक एवं भव्य नजर आएगा।

महिला समिति की मुख्य संरक्षक आरती शर्मा और मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल ने बताया कि मेहंदी कार्यक्रम में भी समिति की सदस्याएं एक समान ड्रेस कोड में शामिल होंगी। पारंपरिक विवाह संस्कारों में महिलाओं की सामूहिक भागीदारी जनकपुरी को साक्षात मिथिला नगरी का स्वरूप प्रदान करेगी।

5 अक्टूबर को मेहंदी-संगीत और हल्दी की रस्म
मुख्य संयोजक मनोज बंसल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि 5 अक्टूबर को राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल के निवास एंथम, आवास विकास कॉलोनी में मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्में भव्य रूप से आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका तृप्ति शाक्या अपनी प्रस्तुति देंगी।

6 अक्टूबर को निकलेगा माता जानकी का भव्य डोला
मुख्य संरक्षक संतोष कटारा और स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि 6 अक्टूबर को गणपति किंग्स काउंटी से माता सीता का डोला गौरा पूजन एवं नगर दर्शन के लिए निकलेगा। डोले के आगे भगवान गणेश की सवारी और राजा जनक की बग्गी रहेगी। इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर में गौरा पूजन होगा, जहां श्रद्धालुओं को माता जानकी के स्वरूप के दर्शन होंगे।

7 अक्टूबर को भव्य श्रीराम बारात का स्वागत
महामंत्री मनोज जादौन और कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला ने बताया कि 7 अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव का मुख्य आकर्षण देखने को मिलेगा। सुबह 6 बजे गणपति किंग्स काउंटी पर भगवान श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत और अगवानी की जाएगी।

विश्राम के बाद प्रभु श्रीराम के स्वरूप को चांदी के रथ पर विराजमान कर नगर दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद बारात कावेरी कौस्तुंभ स्थित जनमासे पहुंचेगी।

मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह आयोजित होगा। जनक मंच से श्रीराम एवं अन्य स्वरूपों के दर्शन भी होंगे। कार्यक्रम में नासिक का लाइव बैंड गणेश वंदना प्रस्तुत करेगा, जबकि इंडिया गॉट टैलेंट की टीम हनुमान स्तुति प्रस्तुत करेगी।

8 अक्टूबर को बड़हार की दावत और श्रीराम भजन संध्या
महिला समिति की अनीता यादव ने बताया कि 8 अक्टूबर को राम रघु आनंदा के सामने पारंपरिक बड़हार की दावत का आयोजन किया जाएगा। शाम को सुप्रसिद्ध गायक कुमार विशु श्रीराम भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर होंगे।

9 अक्टूबर को स्वरूप दर्शन और विदाई
सिम्मी शर्मा और रुचि बंसल ने बताया कि 9 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए स्वरूप दर्शन का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में विभिन्न स्वरूपों की विदाई होगी।

10 अक्टूबर को जनक मंच पर संगीतमय रामायण
जनकपुरी महोत्सव के मुख्य मार्गदर्शक अजय गर्ग अवागढ़ ने बताया कि पूरे जनकपुरी क्षेत्र में उड़ते हुए हनुमान जी और वानर सेना के दर्शन आकर्षण का केंद्र होंगे।

10 अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ जनक मंच पर रामलीला की संगीतमय एवं जीवंत प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध लाडी संगीत मेकर द्वारा रामायण की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें प्रभु श्रीराम की भूमिका गौरव खन्ना, हनुमान की भूमिका बिंदु दारा सिंह, रावण की भूमिका आर्य बब्बर और माता सीता की भूमिका प्राची कामले निभाएंगी।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तुषार कालिया द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव होगा। जनक मंच पर होने वाली यह प्रस्तुति महोत्सव के समापन समारोह को विशेष सांस्कृतिक आयाम देगी।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष पार्किंग और ई-वाहन व्यवस्था
मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन और मार्गदर्शक अशोक गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के बगल में प्रमुख पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा राम रघु आनंदा के पास भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से जनकपुरी के मुख्य द्वार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

वीआईपी यातायात व्यवस्था के लिए पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर से भावना एस्टेट गेट नंबर-2 की ओर मार्ग निर्धारित रहेगा।

पूरी जनकपुरी देगी मिथिला नगरी का एहसास
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव की परंपरा आगरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी हुई है। इस बार जनकपुरी को इस तरह सजाया गया है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिथिला नगरी का अनुभव हो। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित जनकपुरी पहुंचकर प्रभु श्रीराम और माता जानकी के स्वरूपों के दर्शन करने तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

जनकपुरी महोत्सव-2026 : कार्यक्रम एक नजर में
3 अक्टूबर — दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा
5 अक्टूबर — राजा जनक के निवास एंथम, आवास विकास कॉलोनी में मेहंदी, संगीत एवं हल्दी की रस्म; तृप्ति शाक्या की प्रस्तुति
6 अक्टूबर — गणपति किंग्स काउंटी से माता जानकी का डोला, गौरा पूजन एवं नगर दर्शन
7 अक्टूबर — श्रीराम बारात का स्वागत, नगर दर्शन, तुलसी-शालिग्राम विवाह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
8 अक्टूबर — राम रघु आनंदा के सामने बड़हार की दावत एवं कुमार विशु की श्रीराम भजन संध्या
9 अक्टूबर — स्वरूप दर्शन एवं रात्रि में स्वरूपों की विदाई
10 अक्टूबर — सम्मान समारोह, जनक मंच पर संगीतमय रामायण एवं तुषार कालिया का शिव तांडव

ये रहे उपस्थित
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर अंकुश मित्तल, सतीश ठाकुर, धीरज शर्मा, प्रशांत जैन, शालिनी पोरवाल, सीमा सिंह, दीप्ति अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मिशी यादव, प्रियंका ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन