Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

Color Heading... : मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

आगरा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने शनिवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मलिन बस्तियों का दौरा कर वहां रहने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, टूटी सड़कों, कूड़े के ढेर और बदहाल शौचालय व्यवस्था को लेकर अपनी शिकायतें रखीं।

महिलाओं ने बताया कि बस्तियों में लंबे समय से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने तथा गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि इससे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शौचालयों की स्थिति भी खराब होने की शिकायत की गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद और विधायक भी इन समस्याओं के समाधान की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।

‘मलिन बस्तियों के साथ हो रहा भेदभाव’
नम्रता दान ने कहा कि आगरा पूरी दुनिया में मोहब्बत की नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन भाजपा शासन में शहर के कई हिस्सों में हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मलिन बस्तियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कों पर गंदगी और गंदा पानी बह रहा है, लेकिन सरकार और नगर निगम का ध्यान इन बस्तियों की समस्याओं की ओर नहीं है। उन्होंने शौचालयों में तैनात कर्मचारियों पर भी अपने दायित्व का उचित निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया।

नगर निगम पर प्रदर्शन की चेतावनी
नम्रता दान ने कहा कि मलिन बस्तियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने और प्रभावित क्षेत्रों में सफाई एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग उठाई जाएगी।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्वनी जैन, अदनान कुरैशी, जगदीश जाटव, पारुल शर्मा, रमेश पहलवान, विकास, पारस कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, अनिल कुमार, विमल शर्मा, कपिल, पिंटू, सपना, नरेंद्र कुमार, शिव सिंह, रविंद्र, मनोज और दीपक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन