Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : मुकुट की आरती से गूंजा शहर, 50 झांकियों संग निकली 136वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा

Pragya News 24

Sat, Sep 26, 2026
Post views : 47

आगरा। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत बाबा मनःकामेश्वरनाथ जी के मुकुट की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शनिवार को 136वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री मुकुट महोत्सव प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में धर्म, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सजी-धजी झांकियों, बैंडों की मधुर धुनों, अखाड़ों के प्रदर्शन और नासिक ढोल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा बाबा मनःकामेश्वरनाथ के मुकुट की आरती उतारकर किया। मुख्य अतिथि सूरज ठेकेदार रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पार्षद बंटी माहौर, मधु माहौर, बद्री प्रसाद एवं प्रवेश पटेल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

50 झांकियों ने बांधा समां, बैंड और अखाड़ों ने बढ़ाई शोभा
शोभायात्रा में 50 आकर्षक झांकियां, पांच बैंड, पांच अखाड़े, 10 डीजे और दो नासिक ढोल शामिल रहे। विभिन्न झांकियों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बैंडों की धुन और अखाड़ों के कलाकारों के प्रदर्शन ने शोभायात्रा में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा के मार्ग पर उमड़े रहे।

फव्वारा चौराहे पर मंच से हुआ झांकी-बैंड संचालकों का सम्मान
फव्वारा चौराहे पर श्री मुकुट महोत्सव प्रबन्ध समिति की ओर से विशेष मंच लगाया गया। यहां शोभायात्रा में सम्मिलित झांकियों एवं बैंडों के अध्यक्षों तथा प्रतिनिधियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही विभिन्न मंचों पर समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने भी झांकी और बैंड संचालकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जगह-जगह प्याऊ से श्रद्धालुओं को मिला शीतल जल
शोभायात्रा के दौरान कोरी समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर से जगह-जगह प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से शोभायात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

समिति पदाधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता
शोभायात्रा में संरक्षक चौ. हरिबाबू, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल, उपाध्यक्ष राजकुमार एवं मुन्नालाल, महामंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष बाबू, सह-कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सोमनाथ एडवोकेट, उपमंत्री राजकुमार (बबलू) एवं उमाशंकर, संगठन मंत्री ओमप्रकाश, भगवत प्रसाद एवं चौ. नरेन्द्र, सूचना मंत्री विद्यासागर, गिरीश माहौर, फूल सिंह, बबलू पुजारी एवं खेमचन्द (डमरू वाले) सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त राजेन्द्र कुमार, लव माहौर, अनूप, आकाश माहौर, विष्णु चौधरी, रोहित चौधरी, राकेश माहौर, शालू माहौर, गोपी माहौर, अमन माहौर, योगेश माहौर, फूल सिंह, रवि माहौर, मनोज माहौर, हेमन्त कुमार, विनोद माहौर, घनश्याम माहौर, राजीव माहौर, नरेन्द्र माहौर, आनन्द माहौर, सूर्याश माहौर, रोहित माहौर एवं संजय सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने 136वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक संगठनों, झांकी एवं बैंड संचालकों, समाजसेवियों, प्रशासन, पुलिस तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन