Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अग्रवंश एकता समिति : महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ

Pragya News 24

Tue, Sep 29, 2026
Post views : 9

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर क्षेत्र स्थित अग्रसेन वाटिका में 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति एवं लोककल्याण की कामना के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के करीब 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ना और सामाजिक एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देना है।

मंगलवार को अतिथिवन स्थित वाटरवर्क्स में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवंश एकता समिति की ओर से महायज्ञ से संबंधित आकर्षक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकता, परस्पर सहयोग और स्वावलंबन का संदेश देते हुए ‘एक रुपया, एक ईंट’ की परंपरा स्थापित की थी। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अग्रसेन जयंती पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एकता महायज्ञ के माध्यम से बल्केश्वर सहित पूरे आगरा में सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

एक मुट्ठी चावल के साथ घर-घर पहुंचेंगे आयोजक
पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई’ ने बताया कि अग्रवंशी परिवारों को महायज्ञ में सहभागिता के लिए घर-घर जाकर आत्मीय निमंत्रण दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को एक मुट्ठी चावल के साथ आयोजन से जुड़ने का आमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अग्रवंशी परिवारों को महायज्ञ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्षद पूजा बंसल, पार्षद हरिओम बाबा एवं पार्षद पति तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व शांति और लोककल्याण के उद्देश्य के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के करीब 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने की दिशा में यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास होगा।

प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
समाजसेवी सुमन गोयल, ममता सिंघल और नूतन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवंशी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल ने सभी अग्रवंशी परिवारों से एकता महायज्ञ में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर बंगाली बाबू अग्रवाल, रमन अग्रवाल, हरिओम गोयल, शिव शंकर अग्रवाल ‘शंभू’, अवध गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू’, रिंकू अग्रवाल, सचिन मित्तल, संध्या एवं बॉबी भाई सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन