Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री महाकालेश्वर मंदिर : श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक और रामकथा से गुंजायमान होगा महाकालेश्वर धाम

आगरा। श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में आयोजित होने वाले सावन महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को श्रद्धापूर्वक मंदिर परिसर में किया गया। नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा।

यज्ञाचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 2 से 10 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री महारुद्र यज्ञ एवं विशेष पूजन होगा, जबकि दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं भाग लेंगी।

महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी ने बताया कि चित्रकूट धाम के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज नौ दिनों तक श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। कथा की परीक्षित बूट्टी बाई तिवारी होंगी।

रामचरण शर्मा ने बताया कि यमुना तट पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर की विशेष पहचान यहां स्थापित सवा लाख रुद्राक्षों से सुशोभित दिव्य शिवलिंग है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सावन महोत्सव में सहभागी बनकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुभाष गिरि, विपिन पराशर, पं. अरविंद द्विवेदी, पं. प्रदीप द्विवेदी, एडवोकेट हिमांशु, रविकांत शर्मा, रमेश शुक्ला, पं. शुभम द्विवेदी, करुणा तिवारी, नीलू पांडेय, संगीता द्विवेदी, हेमलता, हरिओम, सौरभ चड्ढा एवं प्राप्ति माहेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन