Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बाल दिवस: मिनी मॉन्टेसरी जूनियर हाई स्कूल : आर्ट, क्राफ्ट और विज्ञान प्रदर्शनी में ‘नन्हे वैज्ञानिकों’ ने दिखाई नवाचार की अद्भुत झलक

आगरा। दुर्गा नगर, नगलपदी, दयालबाग स्थित मिनी मॉन्टेसरी जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवसर था आर्ट एंड क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का, जहाँ बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और बौद्धिक क्षमता ने आगंतुकों को चकित कर दिया। विद्यालय परिसर ‘भविष्य के वैज्ञानिकों’ के अभिनव मॉडलों और रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजा हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आलोक चंद्रा और प्रधानाचार्या आशा चंद्रा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

निदेशक आलोक चंद्रा ने कहा कि बाल दिवस पर बच्चों की सृजनशीलता देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। यही बच्चे आगे चलकर समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होनें बताया कि कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी और कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से बेस्ट बनाते हुए अनोखे प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिसमें चंद्रयान मॉडल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, एनर्जी सेविंग मॉडल, सोलर सिस्टम, रोबोटिक्स मिनी मॉडल, पवन ऊर्जा टरबाइन, ज्वालामुखी विस्फोट, ट्रैफिक लाइट ऑटो सिस्टम, क्लीन सिटी - ग्रीन सिटी मॉडल, मानव हृदय की संरचना एवं ब्लड सर्कुलेशन, स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट, बायोगैस प्लांट मॉडल आदि मॉडलों में बच्चों की कल्पनाशक्ति, मेहनत और वैज्ञानिक समझ झलक रही थी।

प्रधानाचार्या आशा चंद्रा ने बताया कि वर्ष 1986 में विद्यालय की स्थापना उन निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा हेतु की गई थी जो आसपास की मलिन बस्तियों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनकी प्रतिभा, कौशल और व्यक्तित्व विकास पर निरंतर कार्य करते हैं। दिल्ली से आने वाले विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तीन-तीन माह में हमारे स्टाफ को प्री-प्राइमरी एवं मॉडर्न टीचिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक लगभग 650 बच्चे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

छोटे बच्चों ने रंगों, पेपर क्राफ्ट, ग्लिटर व प्लास्टिक वेस्ट से सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं जिनमें घरों के मॉडल, फ्लॉवर पॉट, वॉल-हैंगिंग, पेपर डॉल, ग्रीटिंग कार्ड आदि ने सभी का मन मोह लिया। समापन पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह की व्यवस्था आयुष चंद्रा, आरुष चंद्रा, राहुल कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर सर्वेश कुमार आदि ने संभाली।

Tags :

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

education news

Education

Children Day

Bal Diwas

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन