Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब फ्लेमिंगो : गौ सेवा और छप्पन भोग के साथ लायंस क्लब फ्लेमिंगो ने किया नए सत्र का शुभारंभ

Pragya News 24

Fri, Jul 3, 2026
Post views : 148

आगरा। लायंस क्लब फ्लेमिंगो ने गुरुवार को वॉटरवर्क्स स्थित अतिथिवन गौशाला में गौ सेवा एवं छप्पन भोग अर्पित कर नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गौ माता की पूजा-अर्चना के साथ सेवा का संकल्प लिया गया। सभी सदस्यों ने गौ माता को साड़ी उड़ाकर आरती की।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य समाज सेवा है और प्रत्येक सदस्य को सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नए सत्र के लिए क्लब को शुभकामनाएं देते हुए अधिकाधिक जनसेवा के कार्य करने का आह्वान किया।

क्लब अध्यक्ष गीतिका गर्ग ने बताया कि नए सत्र में क्लब द्वारा गौ सेवा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य पूरे वर्ष आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अल्पना भार्गव, रीजनपर्सन रितु गोयल, सचिव अदिति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तान्या अग्रवाल, मेघा कंसल, समीक्षा, मान्या, दीपा, बुलबुल, प्राची, सौम्या, इशा, दीक्षा, महिमा, शुभी, रिंपी, स्तुति आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन