Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लुहार गली व्यापार समिति : लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित

Pragya News 24

Mon, Sep 28, 2026
Post views : 48

आगरा। लुहार गली व्यापार समिति का वार्षिकोत्सव सोमवार को विजय नगर स्थित विजय क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में लुहार गली के आठ वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले 40 से 50 वर्षों से बाजार के व्यापारिक विकास और उसकी पहचान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आगरा की प्रमुख व्यापारिक पहचान रखने वाले लुहार गली बाजार में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, होजरी, कपड़े, आकर्षक ज्वेलरी, गिलट तथा चांदी की पायलों सहित विभिन्न वस्तुओं का कारोबार होता है। विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह बाजार खरीदारी के प्रमुख केंद्रों में शामिल है।

समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं महामंत्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि समिति ने पिछले कुछ वर्षों से वरिष्ठ व्यापारियों के सम्मान की परंपरा शुरू की है। इसका उद्देश्य व्यापार जगत में उनके लंबे योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को उनके अनुभव, संघर्ष और कार्यशैली से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

समारोह में पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, रविंद्र कुमार, सतीश अरोड़ा, महेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र जैन, राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं सतीश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ व्यापारियों के चेहरों पर आत्मसंतोष और गौरव का भाव नजर आया।

आय-व्यय का लेखा-जोखा और वर्षभर के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत
वार्षिकोत्सव के दौरान व्यापार समिति की ओर से वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही समिति द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष रखी गई। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में भविष्य में किए जाने वाले कार्यों एवं योजनाओं पर भी चर्चा की।

अतिथियों ने सराहा समिति का प्रयास
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग के अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने व्यापारियों के हित में लुहार गली व्यापार समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की।

समारोह में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य निर्मल कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, राकेश बंसल, राजीव अग्रवाल, विपिन गोयल, मेघराज दियलानी, प्रदीप गोयल, बंटी बरुआ, संजय अरोड़ा, अमित अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमित राजपाल, सौरभ कुशवाहा, सुमित गुप्ता, कुणाल अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राम, अनिमेष शर्मा, प्रबल गोयल, विवेक गोयल, दीपक सिंघल, ईशांत गुप्ता, विनय गोयल एवं मनोज गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन