Sat 16 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कंपनियों की यूनिट के लिए तलाशी रही जा रही जमीन, एसडीएम ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

Pragya News 24

Sun, Oct 8, 2023
Post views : 65

आगरा। आगरा में जी 20 सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था और भारत में व्यापार करने के लिए समझौता किया। देश में आयाम बढ़ाने के लिए लगातार मोदी सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं जो अब धीरे-धीरे रंग भी लाने लगे हैं। देसी विदेशी कंपनियां अब आगरा की तरफ अपनी यूनिट लगाने के लिए प्रयास करने लगी हैं।

कंपनियों ने पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में यूनिट लगाने के लिए जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। जिसके लिए ग्राम पंचायत रजौरा के माता बला देवी मंदिर पर एसडीएम बाह कृष्णानंद तिवारी एवं थाना प्रभारी पिढौरा उदयवीर सिंह ने सैकड़ो की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें एसडीएम ने एकत्रित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि दो बड़ी कंपनियां अपनी यूनिट पिढौरा क्षेत्र में लगाना चाहती है। जिसमें एक मोबाइल कंपनी की यूनिट के लिए बालाई घाट के पास करीब 300 एकड़ जमीन एवं इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की लिमिटेड कंपनी की यूनिट के लिए क्षेत्र में करीब 1500 एकड़ जमीन रजौरा ग्राम पंचायत में मांग रही है। अगर ग्रामीण लोग अपनी जमीन देने के तैयार है। तो जल्द से जल्द जगह चिन्हित की जायेगी और कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिस भी ग्रामीण की जमीन को एक्वायर की जाएगी उसे उसका मुआवजा दिया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि 1500 एकड़ जमीन में लिमिटेड कंपनी डाली जाएगी जैसे ई रिक्सा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक यानी 72 तरह की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री तैयार होगी। जितनी जगह उतनी ही कंपनी डाली जाएगी।

रविवार को दोपहर माता बला देवी मंदिर पर एसडीएम, कानूगों, राजस्व टीम और अधिकारी पुलिस के साथ बैठक करेंगे जिसमें ग्रामीण अपनी बात रख सकेंगे। वहीं ज्यादातर ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की तरक्की के लिए अधिकारियों से हां की है और उम्मीद जताई कि हमारा क्षेत्र भी नोएडा की तरह चमक जाएगा। कंपनियां लगने से क्षेत्रीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। फिलहाल कंपनियां लगने की सूचना पर लोगों में अलग-अलग चर्चा का दौर है तो वहीं कुछ लोग पिछड़े क्षेत्र में कंपनियां लगने की सूचना पर तरक्की मान कर खुशी जाहिर कर रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन