Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आयुष्मान कार्ड : कोटेदार भी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड, विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए निर्देश

Pragya News 24

Fri, Jan 30, 2026
Post views : 236

आगरा। आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों से कहा गया।

बैठक में शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) और कोटेदारों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान कोटेदारों की आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑपरेटर आईडी बनाई गई, जिससे वह अपने क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों के कार्ड बना सकेंगे। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। सीडीओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है और इसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एक फरवरी से विशेष अभियान चलाकर पात्र आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अभियान में पात्र लाभार्थियों के 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल भी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन