Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पहुंची आगरा, अयोध्या श्रीराम मँदिर को लेकर कही ये बड़ी बात

Pragya News 24

Sat, Jan 27, 2024
Post views : 71

Agra. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा चौहान एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आगरा पहुंची थी। आगरा में हिंदू और मुस्लिम दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से मिलकर महामंडलेश्वर पूजा चौहान का स्वागत किया। बताते चलें की पूजा चौहान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर है। आगरा आगमन पर वह पत्रकारों से भी रूबरू हुई और राम मंदिर निर्माण को लेकर खुलकर उन्होंने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण बिना किसी अप्रिय घटना के हुआ है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में केवल हिंदू ही शामिल नहीं रहा बल्कि मुस्लिम व अन्य सामाजिक का भी इसमें पूरा सहयोग रहा है। इसीलिए कह सकते हैं कि राम मंदिर सभी की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की जब प्राण प्रतिष्ठा हुई तो वह भी अपने समाज के साथ वहां पहुंची थी। इतना ही नहीं किन्नर समाज में जो मुस्लिम किन्नर थे उन्होंने भी रामलला के दर्शन किये और देश की शांति व सद्भावना के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने यह भी कहा कि देश किसी एक धर्म या एक व्यक्ति से नहीं चलता। भारत देश का मतलब है हिंदू मुस्लिम सिख इसाई। यह इस देश के चार पिलर है। हमे सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें घर से निकला था तो सबसे पहले सहारा देने वाला मुस्लिम समाज ही था जिसका वह आज भी एहसानमंद है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर समाज में कुछ लोग खराब होते हैं जिनकी वजह से पूरा समाज बदनाम होता है। इसलिए हमें ऐसे लोगों से दूर रहना है जिस देश में अमर चैन और शांति बनी रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन