Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किडनी ने लिया था अंगूर के गुच्छे का रूप, पहली बार एस.एन. में हुई सर्जरी

Pragya News 24

Sat, Feb 3, 2024
Post views : 139

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा में 4 साल की बच्ची की दूरबीन विधि से जन्म से पीड़ित किडनी की बीमारी की सर्जरी की गई। 4 साल की बच्ची को बाएं गुर्दे में जन्म जात मल्टीसिस्टिक डिसएबल प्लास्टिक किडनी की शिकायत थी, जिससे बाया गुर्दा काम नहीं कर रहा था। गुर्दे ने अंगूर के गुच्छे का प्रारूप ले लिया था। ऑपरेशन द्वारा बिना चीरे के दूरबीन विधि द्वारा बाया गुर्दा को निकाला गया।

इस तरह के ऑपरेशन को पीडियाट्रिक सर्जरी टीम द्वारा पहली बार एस.एन. मेडिकल कॉलेज में किया गया। टीम में डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सागर, डॉ. राहुल एनेस्थीसिया रहे। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अथक प्रयासों की वजह से सुपर स्पेशलिटी की सुविधा प्राप्त हुई। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा जटिल से जटिल ऑपरेशन किया जा रहे हैं। आगरा एवं आसपास के जिलों के मरीजों के दृष्टिगत, यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन