Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री खाटू श्याम जी : देवशयनी एकादशी पर दिव्य श्रृंगार में सजे खाटू श्याम, भक्तों ने पाया आशीर्वाद

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 109

आगरा। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर में लगी रहीं। भक्तों ने बाबा श्री खाटू श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जयकारों के बीच परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बाबा श्री खाटू श्याम का लाल, गुलाबी और श्वेत पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को इलायची और मेवा से निर्मित विशेष माला, स्वर्ण मुकुट एवं आकर्षक कुंडलों से अलंकृत किया गया। बाबा के दिव्य एवं मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, वहीं पुष्पों और इत्र की सुगंध से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में महक उठा।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का शुभारंभ होता है। सनातन परंपरा में इस तिथि को भक्ति, साधना और धर्माचरण के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशेष श्रृंगार, इत्र सेवा, राजभोग एवं संध्या भोग सेवा मंदिर ट्रस्ट की ओर से संपन्न कराई गई, जबकि विशेष पोशाक सेवा अनीता अग्रवाल द्वारा समर्पित की गई।

सायंकाल आयोजित भजन संध्या में श्याम भक्तों ने भजनों की मधुर प्रस्तुति के साथ भक्तिरस की अविरल धारा बहाई। इसके उपरांत संपन्न महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, विपिन बंसल, विकास गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन