Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति–2026 : जनकपुरी महोत्सव समिति ने किया राजा दशरथ के स्वरूप का अभिनंदन

आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति–2026 द्वारा रविवार को रामनगर कॉलोनी स्थित आवास पर राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल एवं माता कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र रजत सिंघल एवं पुत्रवधू निमिषा सिंघल का भी सम्मान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने सभी का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और मर्यादा की जीवंत अभिव्यक्ति है। राजा दशरथ एवं माता कौशल्या के स्वरूप का सम्मान समाज के उन आदर्शों का सम्मान है, जो हमारी सनातन परंपरा की आधारशिला हैं।

इस अवसर पर नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। यह आयोजन नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम है। भगवान श्रीराम एवं उनके परिवार के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल (सादाबाद वाले) ने आयोजन समिति द्वारा किए गए सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ का स्वरूप धारण करना उनके लिए सौभाग्य एवं ईश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण श्रद्धा, मर्यादा और समर्पण के साथ करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान "जय श्रीराम" एवं "जय सियाराम" के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समारोह में आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक, व्यापारिक तथा धार्मिक संगठनों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संतोष कटारा, राणा सुशील सिंह, सुनील पाठक, अभिनव यादव, अशोक गुप्ता एडवोकेट, आशीष माहेश्वरी, अखिलेश दुबे, स्वामीनाथ तिवारी, ठाकुर सतीश जादौन, रामचंद्र सिंह राणा, जी.पी. सिंह, नरेंद्र सेंगर, विशाल पोरवाल, प्रभाकर शर्मा, रजत प्रधान, राजकुमार खत्री, अनुज गुप्ता, आकाश गोयल ग्वाला, अरविंद शर्मा, विजय बंसल, श्री रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, विजय गोयल, कोऑर्डिनेटर अंजुल बंसल, प्रवीण स्वरूप, एडवोकेट अशोक चौबे तथा आरएसएस के मनमोहन निरंकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन