Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इसुजु मोटर्स इंडिया : हेरिटेज ऑटो पार्क में खुला इसुजु मोटर्स इंडिया का सर्विस सेंटर, ग्राहकों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

Pragya News 24

Fri, Mar 13, 2026
Post views : 175

आगरा। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने स्थित हेरिटेज ऑटो पार्क में शुक्रवार को जापान की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया का अधिकृत सर्विस सेंटर विधिवत रूप से शुरू किया गया। शुक्रवार को हुए उद्घाटन समारोह में कंपनी के जापानी डायरेक्टर सातोशी हाशिमोटो, सीईओ वेणुगोपाल तथा सर्विस ऑपरेशंस हेड पद्मनाभन उपस्थित रहे।

नए सर्विस सेंटर के शुरू होने से आगरा सहित आसपास के जिलों के इसुज़ु वाहन मालिकों को अब उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस और तकनीकी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। यहां प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरणों की मदद से वाहनों की सर्विसिंग, मरम्मत, मेंटेनेंस और जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर हेरिटेज ऑटो पार्क के निदेशक कन्हैया लाल गोयल और प्रभव गोयल ने कहा कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों में इसुज़ु वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अधिकृत सर्विस सेंटर की स्थापना से ग्राहकों को कंपनी के मानकों के अनुरूप विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आफ्टर सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हेरिटेज ऑटो पार्क का प्रयास है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान आशीष शर्मा को नई इसुजु एस कैब जेड पिकअप की चाबी सौंपकर वाहन की औपचारिक डिलीवरी भी दी गई। यह क्षेत्र में इसुज़ु की मजबूत और भरोसेमंद पिकअप वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

समारोह के दौरान हेरिटेज ऑटो पार्क और पीएनसी इंफ्राटेक ग्रुप के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस समझौते के तहत पीएनसी इंफ्राटेक की आगामी कोल माइंस परियोजना के लिए इसुज़ु वाहनों की आपूर्ति की जाएगी। यह समझौता इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक परियोजनाओं में इसुज़ु वाहनों की उपयोगिता और भरोसेमंद प्रदर्शन को दर्शाता है।

कंपनी के जापानी डायरेक्टर सतोशी हाशिमोटो ने हेरिटेज ऑटो पार्क द्वारा क्षेत्र में मजबूत सर्विस नेटवर्क विकसित करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं लवीश कुलश्रेष्ठ और विकास वेदी ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन