Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रसेन जयन्ती के लिए बाइक पर सवार होकर निकली आमंत्रण यात्रा

Pragya News 24

Fri, Oct 13, 2023
Post views : 116

आगरा। 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ समिति के पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर किया। बाइक पर सवार समिति के युवाओं ने बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र ने भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं को 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयन्ति शोभायात्रा में परिवार सहित शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

समिति के संस्थापक ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर को बल्केश्वर महादेव मंदिर से अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व विश्व शांति के लिए सुबह 11 बजे से महाराजा अग्रसेन पार्क, आईटीआई के सामने हवन का आयोजन किया जाएगा। आमंत्रण यात्रा का समापन बनवारी लाल जिंदल के निवास न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर पर हुआ। 16 अक्टूबर को अग्रवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि अग्रवाल, दिनेश चंद सिंघल, सतीशचंद अग्रवाल, समीरनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल गर्ग, शेखर अग्रवाल, सचिन मित्तल, मोन्टी अग्रवाल, हरिनिवास अग्रवाल, कन्हैयाल लाल अग्रवाल, गिर्राज किशोर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल सिंघल, रामप्रकाश जिन्दल, अशोक अग्रवाल, मधुबाला अग्रवाल, रजनी ग्रवाल, आशा अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा गर्ग, नीनू सिंघल, राजकुमारी अग्रवाल, शिल्पी, मीनू जिंदल, बॉबी अग्रवाल, निशा, कंचन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन